उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद अंतर्गत ज्ञानपुर कोतवाली को 24 घंटे में सक्रियता पूर्ण कार्यवाही से जिला अस्पताल परिसर से सोमवार को चोरी हुई बाइक को जहां बरामद करने में कामयाबी मिली, वहीं चोर के गिरेबां तक पहुंचने के लिये पुलिस अभी भी बेकरार है।
गौरतलब है कि सोमवार को सुधवै निवासी हरिनाथ मौर्या की बाइक UP66 U 5178 महाराजा चेतसिंह राजकीय अस्पताल ज्ञानपुर परिसर से चोरी हुई थी। जिस घटना का विडियो हास्पिटल के पास लगे मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। मंगलवार को उक्त मोटर साइकिल को 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई और उक्त बाइक के मालिक को बुलाकर वापस कर दिया । अपनी बाइक को 24 घंटे के अंदर पाकर हरिनाथ काफी खुश दिखे। भदोही जनपद पुलिस व ज्ञानपुर कोतवाल चित्रकुट पूरी की फाफी प्रशंसाा करते दिखे।

आरोपी की तलाश जारी – ज्ञानपुर कोतवाल चित्रकूट पुरी ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में जहां बाइक बरामदगी की पुष्टि की, वहीं अन्य सवालों पर स्पष्ट किया पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से चौतरफा नाकाबंदी होने से आरोपी देवबंद पुर बाइक छोड़कर भागने को मजबूर हो गया। सीसीटीवी फूटेज व अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी चोर की तलाश जारी है।


