बहू की हत्या करके उसके शव से कटा हाथ लेकर थाने पहुंची सास, देख भौच्चके रह गये पुलिस वाले..

वसई इलाके में 48 साल की महिला ने रविवार को अपनी एनआरआई बहू (33) की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। महिला ने अपना गुनाह कबूल करके खुद को सरेंडर कर दिया। मृतका दिसंबर में अमेरिका से अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने ससुराल मुंबई आई हुई थी।

पुलिस के मुताबिक वसई की रहने वाली आनंदी माने ने अपनी बहू रिया उर्फ स्वाति माने की सोते वक्त मेटल के गुलदस्ते से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चाकू से शव का हाथ काट दिया। महिला नींद की गोलियां खाकर पुलिस थाने पहुंची थी। तबीयत खराब होने पर उसे पुलिस हिरासत में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि आनंदी को रिया का नर्सिंग का काम करना पंसद नहीं था। आनंदी अपनी बहू पर लगातार इसे बदलने का दवाब बना रही थी। रिया और रोहन ने पांच साल पहले लव मैरेज की थी। शादी के बाद रिया को टेक्सास के होस्टन में नर्स की जॉब मिल गई थी, जिसके बाद रोहन भी अमेरिका चला गया था। दंपती 1 दिसंबर को ही छुट्टियां लेकर मुंबई आया था।आनंदी ने पुलिस को बताया कि रिया अपनी बेटी के साथ उसे समय बिताने नहीं देती थी। शनिवार को जब आनंदी वॉक के लिए पोती को ले जाने के लिए तैयार हुईं तो रिया ने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर आनंदी ने बहू की हत्या की।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading