गौ सेवक के नाम पर आपको लाखों-हजारों मिलेगें लेकिन अद्भुत सेवा की मिसाल शायद ही कहीं देखने को मिले। एक ऐसी ही मिसाल आज (रविवार) को देखने को मिल सकती है। मुंबई प्रवेशद्वार कल्याण के समीप टिटवाला गणपति मंदिर सुप्रसिद्ध है, जिसके आगे गुरवली रेलवे फाटक नवम्बर 52, खरोली स्थित है। यहां ”गऊ गोपाल गौशाला” में एक गऊ माता की लाडली बेटी हैं, जिनका नाम ”सपना” है। २२ दिसम्बर को दूसरा जन्म उत्सव गऊ शाला में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
जहां लोग अपने जन्म दिन पर हजारो लाखो रूपये खर्च करते है, वही गौ सेवको एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए एक गौ माता का जन्म दिन मना रहे हैं, जो अपने आप में गऊ वंश संरक्षण में अनोखी पहल है। ‘गऊ गोपाल गौशाला’ के प्रमुख हरिओम महाराज ने बताया कि दिनाँक २२ दिसम्बर को प्रातः काल से ही भजन और अन्य विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गौशाला में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर भक्तों व आवंतुकों को जलपान व विशेष प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सभी गौ भक्तो से आह्वाहन किया गया है कि वे भारी संख्या में पहुंचकर धार्मिक पथमय गऊ माता के जन्म उत्सव में भाग ले। ( न्यूज ब्यूरो – प्रमोद कुमार)



