महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उद्धव ठाकरे ने तुरंत गुरूवार को कैबिनेट की पहली बैठक की, जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की स्थिति को देखते हुए, वे उनके लिए छोटी-मोटी घोषणा नहीं करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम और हमारे सहयोगी पूरी चर्चा के बाद एक-दो दिन में किसानों के लिए ऐसी घोषणा करेंगे, जिससे किसान खुश हो जाएंगे।कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ने कहा- सबसे पहले मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे यह जिम्मेदारी दी। हम पूरी कोशिश करेंगे अपनी जिम्मेदारी निभाने की। रायगढ़ में शिवाजी के किले के संवर्धन के लिए 20 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। इसी बैठक के दौरान उद्धव से सवाल किया गया कि क्या शिवसेना गठबंधन में शामिल होने के बाद सेकुलर हो गई है। इस पर उद्धव नाराज हो गए और सवाल पूछने वाले मीडियाकर्मी से ही कहा कि आप ही इसका मतलब बताइए। उद्धव ने कहा कि संविधान में जो कुछ भी है, वही सेकुलर है। यह भी पढ़िये 👉 जानिये कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के सशक्त तथ्य, महाराष्ट्र की जनता के लिये सौगात..



