काशी-प्रयाग मध्य – उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद स्थित तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत अकोढ़ा- रोही गांव में ‘मातृभूमि संकल्प’ विचारधारा सक्रिय है, जिसके प्रोत्साहन तत्वावधान में युवाओं की अलख ‘एक दीप, शहीदों के नाम’ पुष्पांजलि-दीपक समर्पण आयोजन सादगी व कृतज्ञता से संपन्न हुआ। एक ओर जहां स्थानीय बूथ अध्यक्ष ने शहीदों को सलामी देकर दीप जलाया, वहीं स्थानीय सेवानिवृत्त विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ ने विगत् वर्षों की दीप जलाकर युवाओं की इस अलख पर आभार प्रकट किया।
गौरतलब है कि तहसील ज्ञानपुर के अकोढ़ा-रोही गांव में ऐतिहासिक ‘श्रीराम जानकी चबूतरा’ स्थित है, जहां चौथे वर्ष भी सैकड़ों महानुभावों ने ‘मातृभूमि’ यांनि ‘भारत माता’ की रक्षा में शहीद हुए देश वीरों को याद करके दीप प्रज्वलित किया। आयोजन तत्वावधान में 27 अक्टूबर (रविवार) की शाम 4 बजे से दीपावली हर्षोल्लास से पूर्व बुजुर्गों के सानिध्य में शहीद जवानों को नमन करते ‘एक दीप, शहीदों के नाम’ प्रज्जवलन शुभारंभ हुआ। पिलखुना न्याय पंचायत ही नहीं बल्कि दूर-दराज से भी पहुंचने वाले राष्ट्रप्रेमी युवाओं की संख्या इस वर्ष अत्यधिक रही।
विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ बताते हैं कि “यहां युवा देश सैनिकों को याद करते हुये जो ‘भारत माँ’ की रक्षा में जो शहीद हो गये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, वहीं जो सरहद पर आज भी बंदूक-तोप की दीपावली मनाते हुये ‘भारत माँ’ की रक्षा में जुटे हैं उनके प्रति कृतज्ञता समर्पित करते हैं। यह भी कड़वा सच है कि गांव-समाज, परिवार एवं त्यौहार खुशमय है क्योंकि हमारे सैनिक साथी सदैव त्याग व बलिदान की गाथा लिख रहे हैं। सभी क्षेत्रिय राष्ट्रप्रेमियों की उपस्थिति ‘एक दीप, शहीदों के नाम’ देखकर हमें भी बतौर सेवानिवृत्त सैनिक यहां के युवाओं की अलख पर गर्व महसूस होता है।
न्यूज ब्यूरो – नीरज शुक्ला…✍️


