यहां टोल टैक्स वसूली, फिर भी मौत की मंडी.!

मुंबई-नासिक नेशनल हाइवे पर खुले घूमने वाले जानवरों-पशुओं की कोई सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण सीधे मौत की मंडी सजती नजर आ रही हैं। यदि नेशनल हाइवे पर घूमने वाले पशुओं को पकड़ने के लिए प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, जोकि क्षेत्र वासियों के लिये गंभीर समस्या बनी हुई है ।

यहां बढ़ रही है दुर्घटनायें..न्यूज ब्यूरो – सुरेश चौहान..✍️ ज्ञात हो कि मुंबई-नासिक राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3  को निजी कंपनी द्वारा सड़क विस्तारीकरण करके उसकी टोल वसूली की जा रही है। इसके बावजूद पड़घा के पास राष्ट्रीय महामार्ग पर 24 घंटे भारी संख्या में गाय,बैल एवं बछड़े आदि घुमते रहते हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय महामार्ग पर ही प्रायः उन पशुओं का बसेरा भी रहता है। महामार्ग पर घूमने वाले पशुओं के कारण तेजगति से आने वाले बस, ट्रक सहित भारी वाहनों द्वारा कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो गई हैं। महामार्ग पर घूमने वाले पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति आगाह करते हुए भदाने ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच जयेश जाधव ने सवाल किया है कि आखिर महामार्ग पर खुले घूमने वाले इन पशुओं का बंदोबस्त कौन करेगा ?  उन्होंने बताया कि रात के समय महामार्ग पर पशुओं के घूमने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी हैं। टोल वसूली करने वाली निजी कंपनी द्वारा महामार्ग पर घूमने वाले पशुओं के बंदोबस्त की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। इसी प्रकार स्थानीय पुलिस द्वारा पशुओं को घूमने के लिए खुला छोड़ देने वाले पशु मालिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करनी चाहिए। 
जन्मभूमि – यूपी के भदोही विधायक ने ठेकेदार भतिजे-बेटे को बचाने के लिये भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘धारदार निष्पक्ष कलमकारी’ करने वाले पर ही खुद दर्ज करवाया FIR, राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भदोही-औराई में ‘त्वरित विकास योजना’ अंतर्गत जारी १० करोड़ की कार्ययोजना पर दिया जांच-पड़ताल का आदेश…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading