उल्हासनगर में चुनाव पूर्व शिवसेना ने अपना दमखम दिखाने के लिए शहर की सड़को पर खड्डों को लेकर सत्ता पक्ष भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गुरुवार को मनपा मुख्यालय पर विशाल मोर्चा आयोजन किया। इसके साथ ही सड़को का खड्डे भरे जाने का दावा करने वालो 3 मनपा कर्मचारियों को अवैध बांधकाम को लेकर निलंबित किया गया और खड्डों के जिम्मेदार ठेकेदारो पर आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर शिवसेना कल्याण जिल्हाप्रमुख गोपाळ लांडगे ने आयुक्त सुधाकर देशमुख से मुलाकात कर ठेकेदारों का हित न सोचते हुए जल्द से जल्द खड्डों को भरने की मांग की है।

शिवसेना शहर विभाग ने उल्हासनगर में सड़को की दुर्दशा व 120 फुट के रिंगरूट, दूषित पानी ,सफाई को लेकर मनपा प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए गुरुवार दोपहर मोर्चे का आयोजन किया था, जिसका नेतृत्व कल्याण जिल्हाप्रमुख गोपाळ लांडगे किया गया। छत्रपती शिवाजी महाराज चौक से महानगरपालिका तक मोर्चा निकला गया. इस मोर्चे में उपजिल्हाप्रमुख चंद्रकांत बोडारे,शहरप्रमुख राजेंद्र चौधरी, आमदार डॉ. बालाजी किणिकर, विरोधी पक्ष नेता धनंजय बोडारे, जेष्ठ नगरसेवक राजेंद्रसिंग भुल्लर, पूर्व शहरप्रमुख रमेश मुकणे, उपशहरप्रमुख राजेंद्र साहू, अरुण आशान, दिलीप गायकवाड, संदिप गायकवाड़, ग्राहक संरक्षण कक्ष शहरप्रमुख जयकुमार केणी, महिला आघाडी संघटक मनिषा भानुशाली, युवासेना अधिकारी बाळा श्रीखंडे, रिक्षा यूनियन नेता पिंकी भुल्लर, शेखर यादव, राजा पाटिल, दिगंबर हजारे सहित भारी संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए थे. शिवसेना शिष्ठमंडल ने आयुक्त सुधाकर देशमुख से मुलाकात कर गोपाळ लांडगे, डॉ. बालाजी किणिकर घनजंय बोडारे ने आक्रमक रुख अपनाते हुए कहा कि सड़को के खड्डों के चलते 4/5 मौत हो चुकी है. शहर में दूषित व सफाई को लेकर अगर जल्द कोई योजना अमल में नही लायी गयी तो शिवसेना मोर्चा न निकालते हुए अपने आक्रमक रूप में आएगी।
सुरेश चौहान की रिपोर्ट..✍️


