राजनैतिक धर्म में पार्टीवादी पुर्वाग्रहित भावना का कोई महत्व नहीं है, जिसका मुख्य कारण है कि पक्ष-विपक्ष की अपनी लोकतांत्रिक मर्यादा होती है। इतना ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री यांनी राज्य के मुखिया चाहे जिस पार्टी से हो लेकिन विधान सभा क्षेत्र से चुने गये जनप्रतिनिधियों हेतु वे समांतर योजना प्रमुख होते हैं। शायद इन्हीं नीतियों का दर्पण योगी आदित्यनाथ भी निरंतर करवा रहे हैं। खैर..यहां भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास हेतु ‘त्वरित विकास योजना’ से आई ५ करोड़ प्रस्ताव धनराशि की पड़ताल हो रही है, जिस संदर्भ में ५ करोड़ की जानकारी मांगते ही विधायक विजय मिश्रा मौन हो जाते हैं। ज्ञानपुरिया हैं कि विकास कार्यों की मांग लेकर बिगुल बजाये रखते हैं।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के बुनियादी विकास हेतु ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत तीनों विधायकों को ५-५ करोड़ अनुमोदित करने का आश्वासन राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने दिया था। इन दिनों अनुमोदित प्रस्ताव धनराशि से जहां भदोही जनपद के औराई एवम् भदोही गलियारों में विकासशील कार्य का दावा किया जा रहा है, वहीं ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र में उक्त योजना के तहत सन्नाटा पसरा है। ऐसे में ज्ञानपुर की जनता को अपना मालिक कहने वाले बाहूबली विधायक विजय मिश्रा असमंजस की स्थिति में फंसे हैं। खैर..उक्त प्रस्तावित धनराशि को लेकर भदोही जनपद में टेंडरिग से लेकर ठेका प्राप्ति तक विधायकों पर अनूठा ‘भ्रष्टाचारी खेल’ का आरोप युवा समाजसेवी एवम् धर्म ध्वजवाहकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से लगाया जा रहा है। इसका मुख्य कारण है कि भदोहीवासी राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा स्पेशल अनुमोदित बुनियादी विकास धनराशि को भ्रष्टाचार की बलि नहीं चढ़ने देना चाहते हैं। ‘सशक्त समाज’ की विशेष पहल..
भदोहीवासियों की भ्रष्टाचार विरोधी अलख ज्योति को विशेष बल देते हुए ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने ‘मातृभूमि मंथन’ के तहत पड़ताल शुरू किया है। जनप्रतिनिधियों की पूर्ण प्रतिक्रिया जनमानस के समक्ष रखने का प्रयास है, जिससे पारदर्शिता के साथ राजनैतिक-जनतांत्रिक मर्यादा बनी रहे। इसी क्रम में औराई विधान सभा क्षेत्र के बाद अब ज्ञानपुर विधान क्षेत्र के ‘त्वरित विकास योजना’ अंतर्गत 5 करोड़ी प्रस्ताविक धनराशि की पड़ताल पाठकगणों के समक्ष प्रस्तुत है।विधायक ने दिया आश्वासन का पुलिंदा..
५ करोड़ प्रस्ताव अनुमोदित धनराशि पर भाजपा समर्थक विधायक विजय मिश्रा का मौनव्रत जब ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने तोड़वाया तो आश्चर्यजनक तथ्य सामने आया है। आश्वासन का पुलिंदा बांधते हुये विधायक विजय मिश्रा कहते हैं कि “ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र हेतु अभी तक ‘त्वरित विकास योजना’ की ५ करोड़ धनराशि नहीं आई है लेकिन ‘योगी महराज’ ने आश्वासन दिया है और शीघ्र आ जायेगी।”
आखिरकार क्या है प्रस्तावित कार्य.? ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र में ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत धनापुर से बिन्नई नाले पर पक्की पुलिया का निर्माण कार्य एवम् अन्य दो बुनियादी नई सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्थानीय लोग बताते हैं उक्त पक्की पुलिया एवम् नई सड़क का निर्माण कार्य वर्षों से पेंडिंग है और यदि उक्त निर्माण कार्य होता है तो करीबन ५०००० लोगों को इसका सुविधाजनक मार्ग का लाभ मिलेगा।
मातृभूमि मंथन ०५ – पढ़िये..भदोही विधान सभा क्षेत्र में ‘त्वरित विकास योजना’ के प्रस्ताविक ठेकेदार कौन…विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी नहीं जानते.!
https://sashaktsamaaj.com/2019/07/10/1-26/
https://sashaktsamaaj.com/2019/07/17/1-36/
https://sashaktsamaaj.com/2019/07/20/1-38/
