सावधान – दिन में बेचते थे गुब्बारे-फल, रात में करते थे खौफनाक आपराधिक काम.!

प्रमोद कुमार..✒️ठाणे :-

दिन में फेरी करते हुये गुब्बारे-फल और अन्य चीजों की बिक्री करते थे। फिर रात में खौफनाक मंजर यांनि डकैती को अंजाम देते थे। यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि एक ऐसा आपराधिक सच है, जिसका पर्दाफाश ठाणे ग्रामीण पुलिस ने किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक बोलेरो तथा मोटरसाइकिल भी जब्त किया है, जिसका उपयोग वे रात के वक़्त लूटपाट के लिए करते थे। पकडे़ गए लोगो ने इसी माह की 19 तारीख को ठाणे के शहापुर स्थित शेलवली खंडोबा गांव के एक बंगले में ग्रिल काट कर घुस गए थे। बंगले के भीतर रहे 48 वर्षीय सुरेश नुजाजे की बेदम पिटाई कर डकैतों ने हत्या कर दी थी और घर के भीतर से गहने और रुपयों को लेकर भाग गए थे। शहापुर पुलिस स्टेशन में हत्या और लूट का मामला दर्ज हुआ था और पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से खोज कर रही थी। पुलिस को डकैतों के भिवंडी के अम्बाडी स्थित एक पुराने खंडहरनुमा मकान में छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। पकडे़ गए लूटेरों में झांसी निवासी चमन चव्हाण ,बाबूभाई चव्हाण ,रोशन खरे ,अहमदनगर निवासी अनिल सालुंके ,रोहित पिंपले तथा जालना का संतोष सालुंके है। गिरोह के लोगो के खिलाफ ठाणे ग्रामीण तथा पालघर पुलिस की सीमा में अलग अलग पुलिस स्टेशनों में घरो में चोरी के कुल 19 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक शातिर लूटेरे दिन में फेरी के बहाने परिसर की और घर की बारीकी से रेकी करते थे और फिर रात को मौक़ा पाकर उनमे लूटपाट करते थे। लूटेरे लूटपाट का विरोध करने वालो की हत्या करने से पीछे नहीं हटते है।


विरोध किया तो फावड़े से कर दी हत्या.!
शहापुर की वारदात में बंगले के भीतर रहे सुरेश नुजाजे ने लूटेरों का विरोध किया था इसलिए उन्होंने उनकी अपने साथ लिए फावड़े के कुंदे से मारकर हत्या कर दी थी। सभी को 29 तारीख तक की पुलिस हिरासत में रखा गया है। कोंकण परिक्षेत्र के आईजी नितेश कौशिक तथा ठाणे पुलिस अधीक्षक शिवाजी राठौड़ के मार्गदर्शन में ठाणे ग्रामीण की अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक व्यंकट आंधले की टीम ने ह्त्या और लूट की वारदात को सुलझाकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पायी,अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading