शिक्षा के द्वार – यहां नगर सेवक सहित युवा नेताओं ने कराया मुंडन.

कल्याण : –

सेंट मेरी स्कूल एक बार फिर कई दिनों से विभिन्न विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा। यहां स्थानीय नगरसेवक के साथ सैकड़ों अभिभावक स्कूल के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। स्कूल प्रशासन के अड़ियल रवैये की वजह से स्कूली छात्रों का पढाई अधर में लटक रही थी। खैर..बताया जा रहा है कि शासनिक-प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह इस आंदोलन को कार्यवाही का आश्वासन देकर बंद करवाया।
गौरतलब है कि कल्याण पूर्व स्थित सेंट मेरी स्कूल में हर साल किसी ना किसी बात को लेकर विवाद बना रहता है। इस साल जबसे स्कूल खुला तभी से यह स्कूल विवादों में घिरा रहा। कभी फीस में बढ़ोत्तरी को लेकर, तो कभी स्कूल नोट बुक को लेकर, तो कभी विद्यार्थीयों की पिटाई को लेकर…विद्यार्थियों की पिटाई के चलते अध्यापक के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ है। स्कूल में अचानक बढ़े फीस व स्कूल से ही बुक खरीदने से नाराज अभीभावको के मन मे आक्रोश व्याप्त था। आक्रोशित अभिभावको द्वारा कल्याण लोकसभा युवक काँग्रेस माजी अध्यक्ष शैलेश तिवारी व कल्याण डोंबिवली युवक काँग्रेस जिल्हाध्यक्ष राहुल काटकर व शिवसेना नगरसेवक महेश गायकवाड़ की मदद से स्कूल प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया गया। यहां तक कि स्कूल प्रशासन के खिलाफ नगरसेवक सहित दर्जन भर से अधिक लोगों ने मुंडन भी कराया। मामला बढ़ता देख स्थानीय पुलिस के अलावा शिक्षण मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर शिवसेना नगरसेवक सहित अभीभावको को आश्वासन दिया कि शिक्षण मंडल द्वारा एक कमिटी गठित की जाएगी ।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading