आनन-फानन – प्रापर्टी नंबर एक, नोटिस मालिक अनेक, लापरवाही या…

ब्यूरो रिपोर्ट -प्रमोद कुमार:-कल्याण

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका
अधिकारियों की घोर लापरवाही का नमूना खुलकर सामने आया है. पिछले दिनों साप्ताहिक बैठक में मनपा आयुक्त गोविंद बोडके ने शहर के 282 अत्यंत धोखादायक जर्जर इमारतों को गिराने का आदेश दिया था. इसके लिए मनपा के सभी प्रभाग क्षेत्र अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई करने को कहा गया था. मनपा आयुक्त गोविंद बोडके के आदेश के बाद हरकत में आए आनन-फानन में ‘क प्रभाग’ क्षेत्र अधिकारी भारत पवार ने शिवाजी चौक,आग्रा रोड स्थित जयहरी बिल्डिंग को नोटिस मालिक प्रकाश गणेशमल व सागरमल जैन आदि के अलावा मूलशंकर जोशी नामक व्यक्ति को भी भेज दिया. दोनों नोटिस में एक ही प्रॉपर्टी नम्बर अंकित है। जिससे साफ जाहिर होता है कि आंख बंद कर भेजी गई नोटिस प्रभाग क्षेत्र अधिकारी भारत पावर की घोर लापरवाही है। हालांकि पिछले शुक्रवार शाम जयहरी बिल्डिंग को मूल मालिक प्रकाश गणेशमल व सागरमल जैन आदि के मौजूदगी में गिरा दिया गया लेकिन बिना रिकार्ड देखे दो अलग-अलग नोटिस जारी करना मनपा अधिकारियों की घोर लापरवाही का नमूना ही है. इस सन्दर्भ में प्रभाग अधिकारी पवार से संपर्क किया गया मगर वे कार्यालय में मौजूद नहीं थे और उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading