ब्यूरो रिपोर्ट -विपुल पाण्डेय
मुंबई – ‘अभियान’ के ‘अभियान’ ने सांस्कृतिक महोत्सव को दूरदर्शिता पथमय अखंड दीप स्वरूप प्रज्वलित किया है, जिसे सजने-संवरने का मौका भी खूब दिया। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उत्तर प्रदेश स्थापना को संविधानिक मान्यता दिलवानें से लेकर कजरी महोत्सव की बढ़ती ख्याति इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
गौरतलब है कि 2 अगस्त से 18अगस्त तक अभियान द्वारा कजरी महोत्सव आयोजित रहेगा। संस्था द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सावन आने को है। बादलों ने अमृत वर्षा शुरु कर दी है। गांवों में सावन के झूले बंधते हैं…कजरी गाई जाती है। कांक्रीट के इस शहर मुंबई में भी माताएं-बहनें अपने नैहर- मायके -माहेर का सुख पा सकें..इसलिये अभियान संस्था पिछ्ले एक दशक से पूर्व से कजरी महोत्सव का निरंतर आयोजन करती है।इस वर्ष मुंबई और कल्याण,भाय्ंदर ,वसई,नयी मुंबई ,पनवेल समेत कई जगहों पर यह आयोजन करेगी।आयोजन 2 अगस्त से 18 अगस्त तक होगा।


