मुंबई (सं.भा.)। मुंबई में ११ वीं कक्षा के लिए ३५ नए कॉलेज खुलेंगे। जिसमे जूनियर कॉलेज में ११ वीं के प्रवेश के लि इस वर्ष छात्रों के पास कॉलेज चुनने के लिए अधिक विकल्प होगें।
इन में से कॉलेजों मे ११ वीं के लिए पांच हजार २०० सीटें बढ़ी हैं। इसमें से सबसे ज्यादा जगह विज्ञान संकाय के लिए २ हजार १६० सीटें बढ़ी हैं।
मुंबई में खुलेंगे ३५ नए कॉलेज
शिक्षा विभाग के अनुसार साऊथ जोन में २ कॉलेज, नार्थ जोन में ५, वेस्ट जोन में ७ पनवेल में १ और ठाणे जोन में २० नए कॉलेज खुलेंगे। मुंबई, ठाणे व नवी मुंबई में करीबन जांच हजार २०० सीटें बढ़ेंगी। मुंबई शिक्षा विभाग के मुताबिक, दसवीं का रिजल्ट आते ही ११वीं का प्रवेश शुरु होगा। ११वीं के लिए पोर्टल -https://mumbai.11thad-misssion.net- २५ मई से छात्रों के लिए खुलेगा,इसके बाद छात्र अपने फॉर्म भर सकते हैं। जिसमें व्यक्तिगत विवरण होगा। ’प्रवेश प्रक्रिया के लिए सूचना पुस्तिकांए २५ मई तक मार्गदर्शन केंद्रों और स्कूलों तक पहुंचेगी जिसके बाद पोर्टल खूला रहेगा। छात्रों को पुस्तिका के माध्यम से और अपने स्कूलों और मार्गदर्शन केंद्रों से आवेदन करने की विस्तृ जानकारी मिलेगी।
कॉलेजों के लिए प्रकिया के लिए पंजीकरण करने कि अंतिम तिथि १५ मई थी यह ३५ नए कॉलेज ५ रीजन में बांटे गे हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा कॉलेज ठाणे क्षेत्र के हिस्से में आये हैं। ठाणे क्षेत्र में अकेले २० नए कॉलेज खुलेंगे।
मुंबई के क्षेत्रों में प्रवेश शून्य दौर से शुरु होगा, जहां कॉलेजों को अल्पसंख्यक, प्रबंधन और इन – हाउस कोटा भरने की अनुमति दी जाएगी, जिसके बाद तीन नियमित प्रवेश दौर आयोजित किए जाएंगे। जिन छात्रों को इन राउंड में सीट नहीं मिलेंगी उन्हें स्पेशल राउंड में मौका मिलेगा।
प्रवेश के लिए मिलने वाली सीटें
कला – ३६३६०
वाणिज्य – १६७३३०
विज्ञान – ९६९३०


