मुंबई (सं. भा.) गोरेगांव के फिनटेक स्टार्ट अप कैश काऊ ( रेबांको वेंचर प्राइवेट लिमिटेड) फाइनेंस कंपनी के महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न होने का मामला सामने आया है. गोरेगांव पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर कंपनी के सीईओ मनीष अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोरेगांव में वर्ष 2017 में फाइनेंस कंपनी ‘ रेबांको वेंचर प्राइवेट लिमिटेड ‘ की शुरुआत हुई. कंपनी होम लोन, रेहन कर्ज, प्राइवेट कर्ज और ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाने का काम करती है. कंपनी ने देश भर में 90 हजार क्रेडिट कार्ड और 600 करोड़ रुपए गृह कर्ज दिए हैं. इस कंपनी में सीईओ के पद पर मनीष अग्रवाल कार्यरत हैं. कंपनी की एक कर्मचारी ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी कि अग्रवाल ने उसका यौन उत्पीड़न किया है.
गोरेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय भोसले ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर ‘ रेबांको वेंचर प्राइवेट लिमिटेड ‘ के एक पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.


