११०४ पदों पर भर्ती – १०वीं में फर्स्ट क्लास तो, रेलवे में जाइये आप…

उत्तर प्रदेश में रोजगार का पिटारा खुला है, एक खबर के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट रेलवे ने विभिन्न ट्रेड अप्रेंटिस के 1104 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के अनुरूप योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  https://nfr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर, 2019 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण – मैकेनिकल वर्कशॉप गोरखपुर411, सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर कैंट63, ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट35, मैकेनिकल वर्कशॉप इज्जत नगर151, डीजल शेड इज्जत नगर60, कैरिज एंड वैगन इज्जत नगर64, कैरिज एंड वैगन लखनऊ जंक्शन155, डीजल शेड गोंडा90, कैरिज एंड वैगन वाराणसी75
शैक्षणिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं और संबंधित ट्रेेड में आईटीआई होना चाहिए। इसके साथ ही आयु 25 दिसंबर, 2019 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा 24 वर्ष। एससी/एसटी को तीन वर्ष और ओबीसी को पांच वर्ष की अधिकतम उम्र सीमा में छूट है।
आवेदन शुल्क – उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। खैर..यह एक सुनहरा मौका है और १०वीं में है फर्स्ट क्लास तो, रेलवे में जाइये आप।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading