Headlines

दलबदलू हूकूमत (3) – युवा का छलका दर्द, चुनाव नहीं कराये साहब..’मंडल अध्यक्ष’ को अधिकार तो दीजिये.!

‘सशक्त समाज न्यूज नेटवर्क’ धारावाहिक ‘दलबदलू हूकूमत’ के माध्यम से भाजपा कार्यकताओं के जमीनी दर्द को उठा रहा है। इसी श्रेणी में एक युवा के लिखित छलकते दर्द को शेयर किया जा रहा है।

“मैं विनय बहादुर मिश्र जो कि 2009 से ही सक्रिय भुमिका पार्टी के प्रति निभा रहा हूँ, मैं 2009 मे जंगीगंज मंडल कोषाध्यक्ष था। 2013 मे जंगीगंज मंडल उपाध्यक्ष बना 2016 में डीघ मंडल महा मंत्री बना। मैं मंडल मे तीन बार पदाधिकारी रहा। 2019 मे संगठन ने नये मंडल का गठन किया। उस मंडल के लिए मैं मंडल अध्यक्ष का नामांकन किया। मंडल चुनाव अधिकारी यादवेंद्र दत्त दुबे जी थे, जो सोनभद्र जिला के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष है। जब नामांकन हो रहा था तब पार्टी द्वारा भेजी गयी नियम कानून से चुनाव अधिकारी सभी को अवगत करायें। तब कुछ लोग नामांकन नहीं कर सके। मंडल अध्यक्ष के लिए नियम कानून जब पढाया गया तो कुछ लोग नियम के बिपरीत हो गये। नामांकन करने वाले सिर्फ 6 लोग थे।

👉पहले नम्बर पर मै विनय बहादुर मिश्र था जोकि पार्टी के नियम से मैं 2014 से सक्रिय सदस्य था एवं मेरा उम्र 32 वर्ष हो रहा था।

👉 नम्बर 2 पर लव दुबे थे, जो 2014 में सक्रिय सदस्य थे पर उनका उम्र 42 वषॅ हो रहा था।

👉नंबर 3 पर नागेन्द्र शुक्ला थे जो 2014 में सक्रिय सदस्य नहीं थे एवं पार्टी के प्रति बगावत करते हुए जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे इनका परचा उसी वक्त खारीच कर दिया।

👉नंबर 4 पर हंसराज मौर्य थे जो 2014 में सक्रिय सदस्य नहीं थे एवं उम्र मे 50 वर्ष हो गये थे और बाद मे अपना समथॅन हमें दे दिये थे।

👉नंबर 5 पर संजय पाण्डेय थे जिनका उम्र जादा था एवं 2014 मे सक्रिय सदस्य नहीं थे।

👉नंबर 6 पर अशोक मौर्य थे, जिनका उम्र 50 वर्ष था एवं चुनाव अधिकारी से उलझे भी थे एवं वहां पर बत्तमिजी से चुनाव अधिकारी से बहस करते हुए बोले कि मेरा रिसीवीन दिजीये नहीं तो बहुत बुरा होगा।

यहां छलकते आंसूओं से पदाधिकारी ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत किया कि निर्विरोध का भी सम्मान है, मनोनीत को शुभकामनायें है लेकिन फिर चुनावी प्रक्रिया की ढ़कोसलाबाजी क्यों.? दुख सिर्फ इस बात का है कि हमारे मंडल से कोई भदोही भाजपा जिलाध्यक्ष को चूनने को अधिकृत नहीं हैं। इतना ही नहीं बिना सभी मंडल अध्यक्ष की घोषणा के जिलाध्यक्ष के पद हेतु भाजपा नीतियों को ठेंगा दिखा दिया गया है।

प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com दीजिये और हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading