मातृभूमि मंथन (०६) – भतिजे को मिला ४ ठेका, ‘विधायकजी’ को पता नहीं.!

?????? ?? ????? ?? ???? ????? ?? ??? '????? ????' ????? ??????? ?? ?????? ?? ??...

सुनील तिवारी…✒️

‘त्वरित विकास योजना’ के तहत भदोही विधान सभा क्षेत्र का विकास कार्य ‘हास्यप्रद डगरी’ से गुजर रहा हैं। विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने गौरवान्वित प्रतिक्रिया दिया कि ”मेरा ५ करोड़ आ गया, विकास कार्य भी हो गया…कार्यों का स्थान एवम् ठेकेदारों के संदर्भ में जानकारी नहीं है।” फिलहाल जहां विधायक परिवार की कंस्ट्रक्शन कंपनी पर उक्त योजना के अधिकांश ठेकों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष हथियाने का आरोप रहा है, वहीं अब आंतरिक रूप से भाजपाई भी इसकी अनौपचारिक पुष्टि कर रहे हैं। खैर…’सशक्त समाज’ टीम से बातचीत में विधायक के भतीजे ने ३-४ ठेका ही मिलने की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत भदोही जनपद विकास हेतु १५ करोड़ राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने तीनों विधायकों के माध्यम से प्रस्ताव बुनियादी विकास कार्य अनुमोदन भदोही जनपद आगमन पर तोहफा स्वरूप की थी, जिस क्रम में भदोही विधान क्षेत्र विकास का १५ करोड़ में से हिस्सेदारी ५ करोड़ अनुमोदित है। हालांकि कि इस धनराशि के अधिकांश हिस्से की भ्रष्टाचार के तहत ‘गबन’ की तैयारी की साजिश यहां रची जा चुकी थी। ऐसा राजनीतिक सुत्र बताते है। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क टीम की पड़ताल में कई रहस्यमयी तथ्य सामने आ रहे हैं। कई कार्यों का वर्कआर्डर अभी भी भ्रष्टाचार की पोल खुलते देख शासनिक अधिकारियों द्वारा नहीं जारी किया गया है क्योंकि भ्रष्टाचार के इस शातिराना खेल में हिस्सेदार एक शासनिक अधिकारी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिनकी भूमिका नाम एवम् मोबाइल नंबर सहित ‘मातृभूमि मंथन’ धारावाहिक के आगामी भाग में पढ़ेगें।
त्वरित विकास योजना’ के तहत प्रस्ताव अनुमोदित ५ करोड़ी विकास कार्य योजना में विधायक परिवार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने की निष्पक्ष दास्तां का प्रकाशन-प्रसारण जारी है, जिसके कारण ओछी हरकत से कलमकारों को निशाना बना रहा है लेकिन सही समय खबरों ने भदोही जनपद विकास के १५ करोड़ में से ५ करोड़ को भ्रष्टाचार के दलदल से निकालने हेतु निष्पक्ष पड़ताल अभी भी जारी है। भ्रष्टाचार की मंडी में अधिकांश मामले बलि चढ़ने से पूर्व पड़ताली खबरों ने बेनकाब कर दिया है। अब ऐसे में भदोही जनपद के योगी-मोदी समर्थक उच्च भाजपाई नेता भी मोर्चा संभाल लिये है। इसके साथ ही इस मामले की जानकारी लखनऊ के साथ दिल्ली दरबार भी पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं हाईकोर्ट में भी भ्रष्टाचार के विरूद्ध न्याय की गुहार लगाये जाने की खबर है, जहां से जांच आदेश होते ही शासनिक अधिकारियों की छूट्टी होना तय है।
सिर्फ ३-४ ठेका मिला, बांडिग बाकी…
विधायक परिवार की कंपनी ‘दिव्या कंस्ट्रक्शन’ का नाम भदोही जनपद में चर्चा का केंद्र बनते ही ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने इस कंस्ट्रक्शन कंपनी से पुष्टि प्राप्त जानकारी हेतु प्रयास किया। दिव्या कंस्ट्रक्शन के फ्रंट मैनेजिंग डाईरेक्टर अथवा संचालक बतौर विधायक के भतिजे ‘पप्पू भाई’ (नामी चर्चित) से निष्पक्ष पारदर्शिता बतौर जानकारी लेने में सफलता मिली। जहां विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी का दावा था कि उपरोक्त योजना के तहत विकास कार्य संपन्न हो चुके हैं, वहीं विधायक परिवार की ही ‘कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी’ से यह जानकारी मिली कि अभी उन्हें मिले ठेकों की बांडिग बाकी है, जिससे विकास कार्य नहीं शुरू हो पाया है।

_भदोही जनपद ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ एकमेंव मातृभूमि प्रेम लिखित दस्तावेज… ‘मातृभूमि मंथन’ निष्पक्ष धारावाहिक पढ़ते रहिये.. कलमकार सुनील तिवारी के साथ..✒️_

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/07/31/1-67/

 

http://www.sashaktsamaaj.com/2019/07/29/1-65/

5 thoughts on “मातृभूमि मंथन (०६) – भतिजे को मिला ४ ठेका, ‘विधायकजी’ को पता नहीं.!”

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading