भदोही जनपद की राजनीति में विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी अधिकांश विवादित एवम् असंवैधानिक कार्यों से घिरे रहे हैं। भ्रष्टाचार से चोली-दामन का इनका नाता रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सुर्खियां स्वयं गवाह रही हैं। खैर..ऐसे में ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत पारदर्शिता विकास कार्य की उम्मीद रखना बेमानी होगी लेकिन राज्य के मुखिया ‘योगी आदित्यनाथ’ द्वारा अनुमोदित १५ करोड़ भदोही जनपद विकास ‘तोहफा’ में से ५ करोड़ भदोही विधान सभा क्षेत्र विकास हेतु भी हत्थे लगा है। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क टीम ने औराई एवम् ज्ञानपुर के बाद भदोही विधान सभा क्षेत्र के विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
गौरतलब है कि बसपा से टिकट नहीं मिलते देख भाजपा शरणार्थी बनने वाले रविंद्र नाथ त्रिपाठी बड़ी मुश्किल भदोही विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट पाये और विधायक तो बन गये लेकिन भदोहीवासियों के मुताबिक इनकी कार्यशैली बसपाई मानसिकता से मुक्त नहीं हो पाई। बताया जाता है कि इससे पूर्व मंत्री बनने का मंसूबा पाले हुये थे लेकिन राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ‘सोने की चैन’ ना स्वीकारते हुये मंच पर ही जोरदार फटकार लगाई थी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि सोने की चैन किसी गरीब बेटी की शादी में उपहार दे देना लेकिन योगी आदित्यनाथ की बात मानकर उक्त सोने की चैन किस गरीब बेटी को तोहफा मिला यह जानकारी गर्भकालिन है। भले ही लाखों-करोड़ों का शिलापट्ट सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों उद्घाटन हुआ लेकिन भदोही जनपद में फैले भ्रष्टाचार की गाथा पर कोई ठोस कदम नहीं उठ पाया। यहीं उन्होंने ‘त्वरित विकास योजना’ के विशेष प्रस्ताव पर अनुमोदन धनराशि की घोषणा कर दी थी। फिर क्या था जैसे ठेकेदारों के हाथ जादूई छड़ी लग गई हो। फिलहाल ५ करोड़ प्रस्तावित धनराशि की टेंडरिग से लेकर विकास कार्य तक कई सनसनीखेज आरोप भ्रष्टाचार की ठोस गवाही दे रहे हैं लेकिन भदोही की जनता को पारदर्शिता पूर्ण संतुष्ट करने के बजाय सत्ता की धौस से विधायक परिवार द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया दबाने का प्रयास जारी है।
आखिरकार क्या है आरोप..
चंदौली की साईट पर उक्त टेंडर अपलोड करवाकर वहां अपने मनमाफिक ठेकेदार को टेंडर दिलवाया गया..इस संदर्भ में भदोही जनपद के अखबारों में निविदाएं भी प्रकाशित नहीं हुई। इस कार्य में शासनिक अधिकारियों की सांठगांठ से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप भदोही जनपद से युवा समाजसेवी एवम् विकासप्रेमी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं एक अभियंता एवम् एक भदोही जनपद के ठेकेदार की रिकार्डिंग भी वायरल हुई थी, जिसमें उक्त टेंडर में २०% एडवांस की मांग का आरोप विधायक के भतिजे पर लगाकर बातचीत जगजाहिर हुई है।
बोले विधायक, मेरा ५ करोड़ आ गया…
‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने काफी गौरवान्वित चर्चा करते हुए कहा कि ”यह धनराशि ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत है और मेरा ५ करोड़ आ चुका है, जिससे क्षेत्र में विकास कार्य भी पूर्ण हो चुका है। खैर..जब यह पूछा गया कि उक्त कार्य कहां-कहां हुआ है और उसके ठेकेदार कौन-कौन थे..? ऐसे में विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने हमेशा की तरह आश्चर्यजनक ‘तकिया कलाम’ पढ़ दिया कि ‘हमें इसकी जानकारी नहीं है..’। अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि विकास कार्य हुआ और उसकी गुणवत्ता भी विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने जिम्मेदारी बतौर चेक किया लेकिन कार्य कहां हुआ और ठेकेदार कौन है..इस पर मौन क्यों हो जाते हैं..क्या इसके पीछे ही भ्रष्टाचार का रहस्य है.?
- मातृभूमि मंथन (६) – दिव्या कंस्ट्रक्शन पर आरईएस अभियंता से सांठगांठ करके ठेका हथियानें का आरोप एवम् इस कंपनी से विधायक का नाता क्या है..?
https://sashaktsamaaj.com/2019/07/10/1-26/
https://sashaktsamaaj.com/2019/07/17/1-36/
https://sashaktsamaaj.com/2019/07/20/1-38/
https://sashaktsamaaj.com/2019/07/24/1-54/

One thought on “मातृभूमि मंथन (०५) – मेरा ५ करोड़ आ गया, विकास कार्य हो गया..ठेकेदार ‘पता’ नहीं.!”