डोंबिवली में कजरी महोत्सव, प्रवेश सिर्फ ‘पास’ पर मिलेगा.!

प्रमोद कुमार..✒️कल्याण :-

हिंदीभाषी जनता परिषद द्वारा 21वां कजरी महोत्सव आयोजित करने का दावा किया जा रहा है, जिसमें इस साल पद्म भूषण मालिनी अवस्थी को बुलाया गया है।
खबर के मुताबिक 11 अगस्त को शाम 4 बजे से सावित्री बाई फुले सभागृह डोंबिवली (पूर्व) में यह कजरी महोत्सव कार्यक्रम होगा। ‘हिंदी भाषी जनता परिषद’ के अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे ने लोगों अपील की है कि कार्यक्रम में आकर लुत्फ उठाएं। प्रवेश सिर्फ ‘पास’ पर मिलेगा, जिसके लिए परिषद के पदाधिकारियों में नंदलाल चौबे , बलिराम दुबे, इंदु प्रकाश चौबे से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading