मुंबई (सं.भा.)। तुलिंज क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा ३६३ के तहत मामला दर्ज किया है।
नालासोपारा पूर्व में १६ वर्षीय नाबालिग उषा (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ रहती थी। उषा १४ मई की सुबह ११ से ११.१५ बजे के आस – पास अचानक घर से लापता हो गयी। मां और उसके परिजनों द्वारा पूछताछ के बाद भी उषा का कोई सुराग नहीं लगा। बेटी के नहीं मिलने से निराश मां तुलिंज पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उषा के अपहरण करने की शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


