यहां सजी ‘होली मिलन’ महफिल, युवाओं के साथ झूम उठे बुजुर्ग…

कल्याण से सटे आम्बिवली में भी उत्तर भारतीय समाज के सामाजिक-सांस्कृतिक पुरोधा आपसी संगम करते हुए जोरदार ‘होली मिलन’ आयोजित किए, यहां एक ओर युवाओं के साथ बुजुर्ग झूम उठे. वहीं दूसरी ओर आयोजित बेलवरिया गीतों से काशी की परंपरागत ‘रंग-बिरंगी’ होली का अद्भुत दृश्य देखनें को मिला।

गौरतलब है कि अम्बिवली के नेप्चून स्वराज में बहुत भव्य एवं दिव्य रूप से होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामजीत तिवारी ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से शिव शक्ति ब्रह्मांड कल्याण सेवा संस्था के सभी पदाधिकारी एवं नेप्चून स्वराज्य के सभी रहिवासी जन सभी समाज के लोग मिलकर इस होली के पावन पवित्र त्योहार को एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। और अपनी संस्कृति धर्म और विरासत को सजोंकर रखने हेतु नवयुवक पीढ़ी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होती है। होली प्रेम सौहार्द सकारात्मक ऊर्जा का पावन पर्व बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें बेलवरिया एवं फाग सम्राट पं श्री शिवसागर मिश्रा व्यास एवं टीम ने बहुत सुंदर गीत संगीत प्रस्तुती देते हुए पारंपरिक गीतों से समा बांध दिया।बहुत आनंदमय आयोजन हुआ।

संस्था के संस्थापक, पंडित रामजीत तिवारी जी ने कहा कि इस कार्यक्रम को होली के प्रत्येक वर्ष भव्य और दिव्य रूप से संपन्न करने में हमारे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रदेश सचिव विमल शुक्ला, सहसचिव ललित दुबे पंडित ओम प्रकाश पाण्डेय, उजाला प्रसाद मिश्र, विनय मिश्रा, राष्ट्रीय संचालक एवं संयोजक शैलेंद्र मिश्रा, भरत तिवारी, भावेश तिवारी, सुधाकर दुबे ,वंशराज मौर्य, मानसिंह यादव, जगदीश सिंह सेक्टर 2, सत्यम दुबे, कुशल दुबे, नीरज दुबे, राजकुमार दूबे, राम कुमार सिंह, सत्यम गुप्ता, टिटवाला से जय प्रकाश तिवारी, आलोक पाण्डेय , दुर्गा प्रसाद शुक्ला (मधुबन), अजीत तिवारी, शैलेश गिरी, मनोज शुक्ला ,एवं टिटवाला राम मिलन मिश्रा, केशभान पांडेय (भगवती सेवा ट्रस्ट) मोहना टीम सहीत उपस्थित रहकर सहयोग एवं सहभागी बनें और संस्था से जुड़े हुए और सभी कार्यकर्ताओं ने और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने मिलजुल कर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। संस्था आप सभी लोगों की आभारी है आप सभी लोगों का स्नह प्रेम सहयोग साथ ऐसे ही बना रहेगा ऐसा संस्था की आप सभी लोगों से अपेक्षा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading