पिछले वर्ष पुरानी रंजिश में हत्या से लहू-लुहान भदोही के शुकुलपुर गांव में फिर एक बार मातम् की चीखें उठी हैं, गुरूवार की देर रात चली गोली में एक की मौत और दो की स्थिति चिंताजनक की खबरें सामने आ रही हैंं।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात्रि में थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर शुकुलपुर में पट्टीदारी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर गोली चली है, जिसमें एक पक्ष के पंकज शुक्ला आदि निवासीगण द्वारा (हरिहरपुर शुकुलपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही) द्वारा दूसरे पक्ष के शेषधर शुक्ला पुत्र रामअच्छेवर शुक्ला (निवासी हरिहरपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही) उम्र करीब 48 वर्ष व राकेश शुक्ला पुत्र राममूर्ति शुक्ला उम्र करीब 35 वर्ष निवासी उपरोक्त को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायलों को तत्काल ईलाज हेतु जिला अस्पताल ज्ञानपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा शेषधर शुक्ला उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया है एवं राकेश शुक्ला उपरोक्त के हाथ में गोली लगी है, जिनका जिला चिकित्सालय ईलाज चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व सम्बंधित क्षेत्राधिकारी, स्वाट व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जगजाहिर है कि पिछले वर्ष इसी पुरानी रंजिश में एक त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला नामक युवा की हत्या हुई थी, जिसकी मौत से जुड़ा यह मामला है. जबकि उक्त हत्या के नामजद आरोपी अभी सलाखों में ही हैं. फिलहाल पुलिस की जांच में कई सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं।



