पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा को मातशोक….
इधर मंत्रीजी सांसदी की तैयारी में जुटे थे, उधर मैया ने अलविदा कह दिया. जनपद के सहसेपुर गांव निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं रंगनाथ मिश्र की माता इंद्रावती देवी (उम्र 104 वर्ष) का शुक्रवार की शाम को एक नीजी हॉस्पिटल मे निधन हो गया।
भदोही ब्यूरो प्रदीप दूबे के मुताबिक निधन की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर सी दौड़ गई. बताया जाता है कि मैया दो दिनों से बीमार चल रही थी. जहां शुक्रवार को देर शाम उनका निधन हो गया। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक शनिवार को दिन में 10 बजे से 11 बजे के बीच भोगांव गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जायेगा।



