कल्याण के वरिष्ठ समाजसेवक और अग्रवाल कॉलेज तथा सोनावणे कॉलेज के संस्थापक और ट्रस्टी जयनारायण (मुन्ना) पंडित का जन्मोत्सव यशोदा हॉल (जोशीबाग कल्याण (प.) में हर्षोल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री परिवार के माध्यम से श्री पंडित के जन्मोत्सव निमित्त एक पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन भी किया गया. इस यज्ञ में लगभग 200 परिवारों ने हिस्सा लिया। जहां यज्ञ की पूर्णाहुति पर दोपहर में फलाहार भंडारा शुभारंभ हुआ, जिसका लाभ सैकड़ों भक्तजनों ने लिया।
इसी तरह शाम को करण पांडेय और उनकी टीम द्वारा मनोहारी श्रीसुंदर कांड पाठ का पठन किया, जिसे सुनकर भक्त गण भक्ति रस में झूम उठे।
शाम को वरिष्ठ समाजसेवी जयनारायण (मुन्ना) पंडित को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।समाज के राजनैतिक और सामाजिक वरिष्ठ जनों ने पुष्प गुच्छ, शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर जयनारायण (मुन्ना) पंडित जी को बधाइयां दी।
रामचन्द्र पांडेय, बालाराम कराले, मुरलीधर तिवारी, नरेश पाटिल, अग्रवाल कॉलेज के चेयरमैन डॉ आर बी सिंह,भू पू नगरसेवक इफ्तेखार खान, जिमी मोराइस, ओमप्रकाश पांडेय “नमन”, वरूण पाटिल तथा उद्योगपति श्रीचंद केसवानी, वसनजी देढ़िया आदि मान्यवरों ने सम्मान करते हुए बधाइयां दी। सुंदर कांड पाठ निमित्त आयोजित महाप्रसाद भंडारा का जहां सभी ने लाभ लिया, वहीं उपस्थित मान्यवरों का अभिनंदन और आभार (मंच संचालन कर रहे) विजय पंडित ने माना।




