Headlines

यहां के ‘पंडितजी’ गए जेल, युवती भगा ले जाने का आरोप….

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया है, अपहृता को पुलिस ने पूर्व में ही बरामद कर लिया था।

भदोही जनपद पुलिस से मिली पुष्टि प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 28.07.2023 को थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत आरोपियों द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर प्राप्त हुई थी, जिस आधार पर तत्समय ही मुअसं-77/2023 धारा-366,504,506,328,342 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई। डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा अपहृत युवती को पूर्व में सकुशल बरामद किया गया, फिर उक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त जयशंकर तिवारी पुत्र छविनाथ (निवासी हरिहरपुर सानी, थाना ऊंज, जनपद भदोही) को ग्राम पूरे विश्वनाथ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा. न्यायालय किया गया। ‘सशक्त समाज न्यूज’ के स्थानीय रिपोर्टर के मुताबिक स्थानीय क्षेत्र में इन्हें ‘पंडितजी’ कहकर बुलाते थे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading