भदोही एसपी डॉ. अनिल कुमार की पुलिस टीम इन दिनों बड़े-बड़े शातिर अपराधियों व तस्करों पर काल बनकर मंडरा रही है. ताजा मामले में क्राइम ब्रांच और कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शराब तस्करी के दो गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मानिए कि पोस्टमार्टम कर दिया. टीम ने दोनों गिरोह के सरगना सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 32 लाख की अवैध शराब सहित फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन बरामद की। गिरोह के सदस्य शराब को राजस्थान से बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में खपाने की तैयारी में थे।



