25 हजार इनामी – 19 वर्षों से चल रहा था फरार, भदोही पुलिस ने ऐसे धर दबोचा…

भदोही जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत डॉ0. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में भदोही पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जिस क्रम में वांछित/पुरस्कार घोषित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भदोही पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर गुजरात पुलिस के सहयोग से विशेष कामयाबी हांसिल की है।

खबर के थाना भदोही पर पंजीकृत मुअसं-55/1979 धारा-147,148,332,302 भादवि के अभियोग में सजायाफ्ता वारंटी/विगत 19 वर्ष से फरार चल रहे (25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित) अभियुक्त जवाहिर पुत्र रामनाथ हरिजन (निवासी परगासपुर थाना व जनपद भदोही) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।गिरफ्तारशुदा सजायाफ्ता वारंटी अभियुक्त द्वारा मा. उच्च न्यायालय में सजा के विरुद्ध योजित वाद के वर्ष 2004 में खारिज होने के उपरांत लगभग 19 वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, कां अमित कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading