सरयूपारीण ब्राह्मण मंच द्वारा आगामी 26 मार्च (रविवार) को कल्याण पश्चिम स्थित के.सी. गांधी स्कूल ऑडिटोरियम में 18वें वर-वधु परिचय सम्मेलन का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जा रहा है। मंच के संयोजक विजय पंडित ने बताया कि आयोजन पूर्णतया निःशुल्क है, कार्यक्रम की रूप रेखा समाज बंधुओ के सहयोग से सुनिश्चित हुआ है।
इसी तरह मंच के संयोजक अमित तिवारी एवम दर्शन तिवारी ने बताया कि सम्मेलन का डिजिटल प्रमोशन ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है ताकि अधिकतम ब्राम्हण परिवारों को इस सम्मेलन का लाभ प्राप्त हो सके। बता दें कि सरयूपारीण ब्राह्मण मंच द्वारा इसके पूर्व 17 सफल सम्मेलन मुंबई के विभिन्न स्थानों कल्याण, ठाणे, मलाड, वसई, नालासोपारा, नेरुल, टिटवाला, दादर आदि स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है। सम्मेलन को समाज सोशल मीडिया में पुरजोर समर्थन प्राप्त होता दिखाई दे रहा है।