गौरवान्वित हुए ‘राम सिंह’ – महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी से, मिला यह पुरस्कार 

 कवि , साहित्यकार एवं पूर्व प्रधानाध्यापक राम सिंह को राष्ट्रभक्ति लेखन के लिए उनकी कृति “जय भारत जय हिन्दुस्तान” पर महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा “शशिभूषण वाजपेई हिन्दी लेखक” रजत पुरस्कार सम्मान प्रदान किया गया।

हिन्दी साहित्य अकादमी द्वारा यह कार्यक्रम बान्द्रा पश्चिम मुंबई के रंग शारदा सभागृह में आयोजित किया गया। आप को ज्ञात कराते चलें कि , हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा विगत तीन वर्षों से स्थगित पुरस्कारों को एक ही साथ प्रदान किये जाने से कल गुरुवार, 23 मार्च को रंग शारदा सभागृह खचाखच भरा रहा। जौनपुर जनपद उत्तर प्रदेश के मूल निवासी राम सिंह को इसके पहले भी महाराष्ट्र शासन, मुंबई महानगर पालिका एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा अभी तक दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं ।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading