Headlines

‘बटर शास्त्री चौराहा’ – ग्राम प्रधान के साथ ‘शासनिक अधिकारी’ व दिग्गज ‘भाजपा’ नेताओं ने, यहां मारा झाड़ू..

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत भदोही जनपद के अकोढ़ा-रोही में ‘बटर शास्त्री चौराहा’ पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ अकोढ़ा के ग्राम प्रधान पंडित दिनेश कुमार शुक्ला व निवर्तमान जिलाध्यक्ष (भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) पंडित हौसला प्रसाद पाठक के साथ भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विजय बहादुर सिंह ने किया, जहां इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर जनप्रिय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहें।

गौरतलब है कि अकोढ़ा-रोही बाजार परिसर सहित ‘बटर शास्त्री चौराहा’ पर महीनों पूर्व से युद्ध स्तर पर सफाई अभियान ग्राम प्रधान द्वारा कराया जाता रहा है, वहीं गांव में सामुदायिक केंद्र, सड़क-खड़ंज्जा, नाली सहित ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर सेवाभाव का नेतृत्व तत्पर रहकर स्वयं ग्राम प्रधान अकोढ़ा पंडित दिनेश कुमार शुक्ला कर रहे हैं। खैर…इसी दौरान सरकार की मंसानुसार स्वच्छता अभियान की विशेष मुहिम भी छेड़ी गई, जिसके प्रोत्साहन में बड़े-बड़े दिग्गज ‘बटर शास्त्री चौराहा’ पर झाड़ू लगाते नजर आए. इस संदर्भ में ‘ब्रिटिशकालीन सरस्वती संस्कृत पाठशाला परास्नातक महाविद्यालय’ एवं आचार्य सरजू प्रसाद त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज (अकोढ़ा-रोही ज्ञानपुर भदोही) के प्रबंधक रमेश त्रिपाठी (बेस) ने जहां भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया, वहीं प्रधान की पूरी टीम के सम्मानित सदस्यों सहित सभी सफाई कर्मचारियों का तथा जिला प्रशासन के इस अभियान को लेकर कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान राम सागर पाठक, शोभनाथ शुक्ला, ग्राम प्रधान रोही अमर सिंह, पंकज सिंह सहित विशिष्ट संभ्रांत जनों की गरिमामय उपस्थिति रही, वहीं श्री गणपति पूजन व स्वस्तिवाचन वेद ध्वनि व शंख ध्वनि के साथ सफाई अभियान की शुरुआत की गई. आयोजन को सफल बनाने में अखिलेश शुक्ला (टिंकू नेता) की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading