इन कारणों से “210 गाड़िया” हुईं चालान, जागिए…नहीं तो अगला नंबर आपका.!!

सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 21.05.2022 को यातायात प्रभारी के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, तिराहों पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जहां जागरूक किया गया, वहीं ‘210 गाड़िया’ चालान भी हुई. खैर..यातायात नियमों के प्रति जागिए, नहीं तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है।

भदोही जनपद पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने,दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें। हेलमेट एक जीवन रक्षक उपकरण है हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग से दुर्घटना के समय आपके जीवन सुरक्षित रखने की 70% संभावनाएं विद्यमान रहती हैं।

अपने अमूल्य जीवन को दुर्घटना में नष्ट होने से बचाएं” “आपका जीवन अमूल्य है इसे व्यर्थ सड़कों पर न गवाएं”। यातायात जागरूकता के साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने पर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल-210 वाहनों का चालान किया गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading