हूॅटरबाजी (०१) – नेताओं पर तत्काल प्रभाव से कसा जाएगा शिकंजा.!! भदोही एसपी ने कही यह बात…

???? ???? - ????? ???? ???? ?????? ???? ???? ???? - ????? ???? ???? ?????? ????
कोरोना काल में पुलिस विभाग व एम्बुलेंस की सेवाएं सड़कों पर तेजी से चलती रही हैं, जिसका हूॅटर (सायरन) बजा होगा, तो आपने भी सुना होगा. खैर..यहां इन दिनों ‘हूॅटरबाजी’ के शौकीन नेताओं की चर्चा तेजी चल रही है, जो आपको कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए बीच बाजार हूॅटर बजाते अक्सर नजर आते होगें. ऐसे हूॅटरबाज नेताओं पर तत्काल प्रभाव से शिकंजा कसने का आदेश जारी करते हुए भदोही जनपद एसपी रामबदन सिंह भी स्पष्ट एक्शन की तैयारी में हैं।
गौरतलब है कि भदोही जनपद में इन दिनों पुलिस से ज्यादा सड़कों पर हूॅटरबाजों का कब्जा हो चला है. जहां सफेदपोश नेता खाकी वर्दीधारी बाडीगार्ड साथ लेकर चलने में शान एँ शौकत समझते हैं, वहीं उनके कुछ समर्थक इन दिनों बीच बाजार ‘हूॅटर’ बजाकर निकलते मिल जाएगें. ऐसे हूॅटरबाजों पर पुलिसकर्मी कभी-कभार कार्रवाई भी करते हैं लेकिन ‘हूॅटरबाज’ नेताओं पर शिकंजा कसने में विफल हैं. फिलहाल इन दिनों ‘हूॅटरबाज’ नेताओं की चर्चा भदोही जनपद में तेजी से चल रही है. जागरूक युवा सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि खुलेआम ‘हूॅटर’ बजा रहे इन नेताओं पर कानून व्यवस्था का कंट्रोल क्यों नहीं लग पा रहा है. जगजाहिर है कानून व्यवस्था मेंटेन रखते हुए बड़ी-बड़ी कार्रवाई का मार्गदर्शन करने वाले भदोही जनपद एसपी रामबदन सिंह काफी चर्चित रहे हैं. ऐसे में ‘हूॅटरबाजों’ के चंगूल में भदोही जनपद की व्यवस्था कैसे फंसती जा रही है. ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं।
       भदोही एसपी लेगे तगड़ा एक्शन…
भदोही जनपद के एसपी रामबदन सिंह जहां बड़े-बड़े मामले सुलझाने में लगे हैं, वहीं ‘हूॅटरबाजी’ का खेल भी उनके संज्ञान में आ चुका है. ‘सशक्त समाज न्यूज’ टीम द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कठोर कार्रवाई का संकेत दिया है. उन्होंने ने स्पष्ट कहा कि ‘हूॅटर’ और कांच पर ‘काली फिल्म’ लगाकर घूमने-फिरने वालों बक्शा नहीं जाएगा. तत्काल प्रभाव से ट्राफिक विभाग व स्थानीय थानों को आदेशित किया जाएगा कि मुहिम चलाकर गाड़ी रोक-रोकर चेकिंग किया जाय और ‘हूॅटरबाज’ नेताओं ना कि सिर्फ ‘हूॅटर’ निकलवाया जाएगा बल्कि जुर्माना सहित विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading