₹20000 लेकर लापता थे दरोगाजी, अब पहुंच गए सलाखों में.!!

कुटरचित तरीके से धन इकट्ठा करने में आए दिन पुलिस वाले सुर्खियों में रहते हैं लेकिन कभी-कभी उनकी नाक के नीचे से बिना वर्दी ही कुछ 420 कमाल कर जाते हैं. कुछ ऐसा ही आश्चर्यजनक मामला सामने आया है।
भदोही जनपद प्रभारी निरीक्षक (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 27.05.2021 को वादी नियाज खान पुत्र झुल्लू ने गोपीगंज थाना पर लिखित सूचना दिया था, जोकि बस स्टैंड गोपीगंज जनपद भदोही का ही निवासी है. उक्त सूचना में बताया था कि आरोपी द्वारा अपने को दरोगा के रुप में जनपद में नियुक्ति बताकर मुझसे नीलामी की गाड़ी दिलाने की बात कर कूटरचित ढंग से ₹20000 ले लिया गया है. उक्त शिकायत के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या- 137/2021 धारा- 170, 406, 419, 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्त मोहम्मद वसीम पुत्र सोबराती निवासी सदर बाजार थाना कोतवाली जनपद प्रतापगढ़ को बस स्टैंड गोपीगंज से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई. फिलहाल यह फर्जी दरोगा सलाखों में पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading