उत्तर प्रदेश के लाडले भदोही जनपद के कई बड़े-बड़े दिग्गज नेता वगैरह कलयुगी ‘रेप कथा’ के किरदार बन गए हैं. इसी सूची में बाहुबली विधायक विजय मिश्र के भतिजे व घनिष्ठ रिश्तेदार भी शामिल हो गए।
गौरतलब है कि भदोही जनपद में अचानक फिर से सियासी भूचाल आ गया, जब बाहुबली विधायक विजय मिश्र के भतिजे मनीष मिश्रा (ब्लॉक प्रमुख) व करीबी रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी को महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार करने के लिए भदोही जिले में पहुंच गई. कारण भी सनसनीखेज़ मामले का पता चला, जिसमें उनके खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है. उक्त मामले की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के कल्याण इलाके की एक युवती ने कांदिवली थाने में गत आठ जनवरी 2021 को दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. उसने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा और रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने कांदिवली के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए 15 अगस्त 2019 को बुलाया था. वहां झांसा देकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद एक होटल में बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिसंबर 2020 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में ही सुर्खियां बनीं कि सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस भदोही जनपद के आदर्श कोतवाली गोपीगंज पहुंची। यहां से गोपीगंज कोतवाली पुलिस टीम महाराष्ट्र पुलिस टीम को लेकर विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी के धनापुर आवास पर गई. हालांकि एक बार फिर भदोही जनपद से महाराष्ट्र पुलिस को खाली लौटना क्योंकि आरोपी नहीं मिले। इस संबंध में ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा से ‘सशक्त समाज न्यूज’ डेस्क ने संपर्क करने की कोशिश किया लेकिन मोबाइल नेटवर्क के व्यवधान के कारण संपर्क नहीं हो सका।
पंचाईत (02) – बार-बार हारे, फिर भी डटे मैदान में, हर बार की तरह बोले, अबकी जीत पक्की है. !


