पहले दर्द, अब मरहम् – शिक्षा मित्रों को मिलेगा 20-20 हजार…

योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों (Shikshamitra) के लिए बड़ी खुशखबरी है. सभी शिक्षामित्रों के लिए राज्य सरकार ने फंड जारी कर दिया है. योगी सरकार (Yogi Government) ने शिक्षामित्रों के लिए 280 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है. अलग-अलग जिलों को इनकी संख्या के आधार पर पैसे का आवंटन किया जा चुका है. शिक्षामित्रों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. सभी डेढ़ लाख शिक्षामित्रों के बैंक खाते में 20-20 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी.

बता दें कि शिक्षामित्रों के लिए सरकार ने जो 280 करोड़ रुपये जारी किए हैं, वो इनके बकाया वेतन के हैं. शिक्षामित्रों को नवम्बर और दिसम्बर महीने का मानदेय नहीं मिला था. नये साल की शुरुआत शिक्षामित्रों के लिए सूखी-सूखी ही रही थी, लेकिन देर से ही सही, सरकार ने अब इनके खाते में 20-20 हजार रुपये भेज दिये हैं. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्कूली शिक्षा के महानिदेशक विजय किरण आनन्द ने आश्वासन दिया था कि इस हफ्ते के खत्म होने से पहले शिक्षामित्रों को उनका बकाया मानदेय मिल जायेगा. अब मानदेय के भुगतान के पैसे जारी हो गये हैं. डीजी से शिक्षामित्रों के संगठनों ने मुलाकात कर जल्द पैसे जारी करने की रिक्वेस्ट की थी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading