Headlines

अर्थव्यवस्था डूब गई है, लोगों की नौकरियां जा रही हैं, फिर भी सरकार अपनी पीठ ठोक रही है.!!

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोरदार मुद्दागत हमला किया है, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि लोगों की आमदनी कम हो गई है, अर्थव्यवस्था डूब गई है, लोगों की नौकरियां जा रही हैं फिर भी सरकार अपनी पीठ ठोक रही है।

गौरतलब हो कि उन्होंने कहा, गंगा सफाई का क्या हुआ.? आज उच्चतम न्यायालय निगरानी कर रही है, पूछ रही है कि पानी पीने लायक हुआ कि नहीं, गंगा सफाई का पैसा कहां गया.? आगे कहा कि मुख्यमंत्री बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं कि प्रदेश में लाखों करोड़ों रुपए का निवेश आ रहा है, वह बताएं कि चार साल में कितना निवेश प्रदेश में आया है। योगी सरकार ने प्रदेश को पीछे ढकेल दिया है, कानून व्यवस्था चौपट है। अखिलेश यादव ने यह भी तिखा प्रहार किया कि प्रदेश की जनता मास्क लगाकर मुंह और नाक बंद किए हुए है, लेकिन भाजपा सरकार इसके साथ-साथ आंख और कान भी बंद किए हुए है।

Advertising-08/2021

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading