मार्च में प्रयोगात्मक, मई-जून में लिखित, जानिए कुछ यूं घोषणा हुई तारीख….

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 4 मई से 10 जून तक कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा तथा इनके परिणाम 15 जुलाई तक घोषित कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मार्च से होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं आमतौर पर जनवरी में होती हैं और लिखित परीक्षाएं फरवरी में शुरू होती हैं तथा मार्च में संपन्न होती हैं। हालांकि, इस बार परीक्षाएं कोविड-19 महामारी की वजह से विलंब से होंगी।

पोखरियाल ने कहा कि कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं चार मई से 10 जून तक होंगी। स्कूलों को एक मार्च से प्रयोगात्मक परीक्षाएं करने की अनुमति होगी। दोनों कक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी की जाएगी। परिणामों की घोषणा 15 जुलाई तक कर दी जाएगी।

अनेक स्कूल छात्रों को तैयार रखने के लिए पहले ही पूर्व-बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कर चुके हैं। सीबीएसई ने इस महीने के शुरू में घोषणा की थी कि 2021 में बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं, लिखित माध्यम में आयोजित की जाएंगी। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में वर्ष 2020 में स्कूल बंद कर दिए गए थे। कुछ राज्यों में इन्हें 15 अक्टूबर से आंशिक तौर पर खोल दिया गया था। हालांकि कुछ राज्यों ने संक्रमण के मामलों में वृद्धि के चलते स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। हाल ही में निशंक ने ये घोषणा की थी कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी तक नहीं होंगी।

Advt.
Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading