Headlines

जरा हटके – १८ साल का ‘युवक’ प्रेगनेंट, ४ महीनें का ‘गर्भ’, माँ बनने को तैयार.!!

मां बनना हर औरत के लिए सबसे खास पल होता है। क्योंकि उसके अंदर पल रहा जीव उसी का एक अंश होता है। मगर क्या कभी आपने ये एहसास किसी पुरुष को महसूस करते देखा है। शायद नहीं, क्योंकि पुरुष तो मां बन ही नहीं सकते। मगर ब्रिटेन में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 18 वर्षीय युवक प्रेगनेंट (Teen Got Pregnant) हो गया है। उसकी कोख में 4 महीने का बच्चा पल रहा है। उसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

युवक का नाम मिके चनेल (Mikey Chanel) है। वह ब्रिटेन के बोस्टन शहर का रहने वाला है। मिके के शरीर में फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम (Female Reproductive System) मौजदू है, जिसके चलते उसने गर्भधारण किया है। यूं तो मिके का जन्म लड़के के तौर पर हुआ था। मगर बचपन से ही उसकी हरकतें और आदतें लड़कियों जैसी थी। उसके इस अजीब बर्ताव के चलते अपने दोस्तों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ता था। मगर इस मामले में उसके घरवालों ने उसका पूरा साथ दिया। मिके ने स्थानीय मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बचपन से ही लड़कियों के सामान के साथ खेलता, लिपस्टिक लगाना और पर्स लेकर घूमना बहुत पसंद था।

मिके का कहन है कि वह हमेशा से पेरेंट्स बनने का सपना देखता था, जो अब पूरा होने जा रहा है। ऐसे में वे बेहद खुश हैं। वे चाहते हैं कि उनकी आपबीती से लोग प्रेरित हो इसी मकसद से उन्होंने अपनी निजी बातें सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया कि उनके फैसले से उनकी मां भी खुश हैं। साथ ही उन्हें अपने बच्चे के जन्म का बेसब्री से इंतजार है। वे जल्द से जल्द उसे अपनी गोद में उठाना चाहते हैं। ये उनके लिए सबसे सुखद अनुभव होगा।

Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading