भाजपा विधायक के ‘दुष्कर्म आरोपी’ भतीजे की जमानत, सगे-संबंधियों की नजरें, इस तारीख पर…

File Pict - MLA BHADOHI RAVINDRA NATH TRIPATHI

उत्तर प्रदेश के भदोही विधान सभा सीट से विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी का कुनबा जहां सियासत में मदमस्त है, वहीं इसी कुनबे को बचाने के लिए भेंट चढ़ा मुख्य दुष्कर्म आरोपी भतिजा संदीप त्रिपाठी करीबन 7 महीनें से सलाखों में है. घर वालों व कुछ सगे-संबंधियों की नजरें फिर से जमानत के लिए हाईकोर्ट में निर्धारित 16 सितंबर की तारीख पर टिकी हैं।

जगजाहिर है कि भदोही जनपद पर कालिमां का स्याह छोड़ने वाली ‘कुकर्म कथा’ में अनोखा मोड़ 29 फरवरी (शनिवार) को आया था, जब भदोही पुलिस ने भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के तथाकथित ज्ञानपुर स्थित प्रतिष्ठान से युवती संग दुष्‍कर्म के मामले में आरोपित भाजपा विधायक और सात अन्‍य में शामिल विधायक के भतीजे मुख्य दुष्कर्म आरोपी संदीप त्रिपाठी गिरफ्तार किया था. इस चर्चित मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद एसपी रामबदन सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते बताया था कि विवेचना के दौरान विधायक की संलिप्तता इस मामले में नहीं पाई गई। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामले में भदोही कोतवाली में विधायक कुनबे के 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना में भदोही विधायक सहित अन्य लोगों को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी, जबकि मामले में मुख्य दुष्कर्म आरोपित संदीप त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजनें के बाद उसके उपर दुष्कर्म व एक अन्य यांनि विधायक के बेटे के खिलाफ पीड़िता से गाली-गलौज के आरोप में चार्जशीट दाखिल कर दी। अभी तक मुख्य दुष्कर्म आरोपी संदीप त्रिपाठी करीबन 7 महीनें से जेल में है और जमानत नहीं मिल पाई है।

16 सितंबर पर नजर स्थानीय न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद जुलाई से ही मुख्य दुष्कर्म आरोपी संदीप त्रिपाठी की हाईकोर्ट से जमानत के लिए विधायक कुनबा प्रयासरत् है. जिनके एक करीबी के मुताबिक हाइकोर्ट में सिंगल बेंच पर न्यायाधीश महोदय के समक्ष एडवोकेट नरेंद्र देव शुक्ला, संजय कुमार उपाध्याय, विवेक शुक्ला द्वारा जोरदार तारीख दर तारीख निरंतर कानूनी पैरवी-बहस की जा रही है. फिलहाल 16 सितंबर की तारीख पुनः एक बार निर्धारित है, जिस पर सगे-संबंधियों नजरें विशेष रूप से टिकी हैं कि शायद जमानत मिल जाए।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

पूर्व संबंधित खबरें 👉कुकर्म कथा(११) भाजपा विधायक कुनबे को मिली राहत, ४ महीनें से सलाखों में है दुष्कर्म आरोपी भतिजा.!!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading