यूं तो 12 तारीख को मैं सुबह लगभग 7:30 बजे कानपुर से गोल्डी मसाले लादकर ट्रक लेकर बनारस के लिए चला. 12 तारीख की शाम को 7:00 बजे बनारस से पहले मोहनसराय रुक गया, नो एंट्री होने की वजह से रात 11:00 बजे वह निकला बनारस फैक्ट्री में जहां बताया गया कि रविवार होने की वजह से माल खाली नहीं हो सकता. फिर वहीं पर रुक गया जहां एक अंजान ब्यक्ति आया और बोला कि खाना बनाओगे तो मैंने कहा कि हां…फिर उसने ₹50 दिया और खाना बनानें को बोला…’चिकन’ बनाया खाया और सो गया. सुबह जब आंख 8:00 बजे खुली तो देखा कि मेरी गाड़ी चल रही थी. मैंने बोला कि मेरी गाड़ी कहां लेकर जा रहे हो तो उन दोनों ने बताया कि तुम्हें उल्टी हो रही थी, इसलिए मैं गाड़ी चला रहा हूं…यह लो ‘इनो’ पानी पी लो तुम्हारी तबीयत ठीक हो जाएगी. इसके बाद ही मुझे बेहोशी की हालत सी महसूस हुई और मैं बेहोश हो गया, जब मुझे होश आया तो देखा कि गाड़ी में दो आदमी थे, औराई मिर्ज़ापुर फाटक के पास में गाड़ी चल रही थी, मुझे उन दोनों ने रस्सियों से बांध रखा था. किसी तरह मैने अपने हाथ खोले और गाड़ी से कूद गया और यहां थाना पर पहुंचा हूँ…लगभग 5:00 बजे औराई थाना प्रभारी द्वारा सूचना दर्ज कर जब इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह को दी गई तो वह भी भौचक्के रह गए क्योंकि यह किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि रहस्यमयी लूट की कलयुगी कथा है, जो एक ट्रक ड्राइवर ने भदोही जनपद पुलिस को देकर चौंका दिया…
सोमवार को औराई क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह ने बताया कि 24 घंटे के अंदर लुटेरों द्वारा हेराफेरी किए गए गोल्डी मसाले को बरामद करके पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी दिलाई है. चूंकि ड्राइवर ने आगे यह भी बताया कि मेरी गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ…यह जब गाड़ी मालिक से पूछा गया कि तुम्हारी गाड़ी इस वक्त कहां है..? तो उसने बताया कि महाराजगंज में खड़ी है…फौरन ही पुलिस टीम के साथ महाराजगंज पहुंचें तो बनारस की तरफ मुंह करके गाड़ी खड़ी मिली. गाड़ी की जीपीएस से लोकेशन देखने के बाद पता चला कि गोपीगंज में 4 घंटे गाड़ी खड़ी थी। लोकेशन के आधार पर स्टेशन रोड गोपीगंज के गोदामों की जांच पड़ताल करनी शुरू की तो सलाहुद्दीन पड़ाव स्टेशन रोड गोपीगंज (जो किराना का ब्यापारी है) नामक व्यक्ति के घर से लूट के माल गोल्डी मसाले की पेटियों को बरामद करने में सफलता मिली. बिल के आधार पर पेटी के नंबर को मिलान किया गया तो वही नंबर के माल मिले, जिसकी कीमत लगभग ₹2000000 बताई जाती है। क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह ने आगे बताया कि बरामदगी में औराई थाना प्रभारी राम यादव, सब इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन सिंह, थाना प्रभारी कृष्णा नन्द राय गोपीगंज , चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. फिलहाल पुलिस लुटेरों सहित माल किसने बेचा, इसकी पूछताछ कर रही है।



