एमएलसी रामलली के खिलाफ वारंट, बेटे की जमानत खारिज.!

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर-सोनभद्र से एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ मंगलवार को सीजेएम कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने वारंट लेकर तलाश तेज कर दी है।

गौरतलब है कि रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में फंसे बाहुबली विधायक विजय मिश्र परिवार पर जहां कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है, वहीं राजनीतिक विरोधियों ने विभिन्न मामलों में शिकायतें करके शासनिक-प्रशासनिक -प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव भी जारी रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गत दिनों मध्य प्रदेश से विधायक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी एमएलसी रामलली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने भदोही के अलावा प्रयागराज में भी उनकी तलाश में टोह ली थी। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जबकि विधायक विजय मिश्र को पहले ही न्यायिक हिरासत में चित्रकूट जेल में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि एमएलसी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। इसी मामले में एक अन्य आरोपी विधायक पुत्र विष्णु मिश्रा की अग्रिम जमानत याचिका भी मंगलवार को जिला जज की अदालत से खारिज हो गई। इससे विधायक के परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading