प्रधानमंत्री आवास योजना से भले ही गरीबों को आसियाना मिल रहा है लेकिन शासनिक अधिकारियों की लापरवाही से भ्रष्टाचार सहित कई कलंक भी जुड़ते जा रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से है, जहां सेकेट्ररी सहित साथियों पर गैंगरेप का आरोप एक ग्रामीण महिला ने लगाया है। शिक्षा के मंदिर यांनि स्कूल में ऐसे कुकर्म की खबर फैलते ही क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं।
भदोही जनपद पुलिस से मिली पुष्ट जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त (मंगलवार) को सुरियावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने सुरियावां थाना में दो लोगो के विरुद्ध बलात्कार करने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला की लिखित शिकायत किया कि वह अपने घर जा रही थी कि, रास्ते मे अभोली विकास खण्ड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सन्तोष कुमार गौतम व बनवारी बिंद निवासी बिरमपुर थाना सुरियावां ने सरकारी आवास दिलाने का लालच देकर गांव के एक स्कूल में अंगूठा लगाने के लिए लिवा गये। दोनों आरोपी शराब पिये हुए थे, जहां आरोपियों ने पीड़िता को भी जबरदस्ती शराब पिलाने का प्रयास किया। इस दौरान जब पीड़िता ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया व अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर सुरियावां पुलिस ने धारा 376 D,377 ,506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं।



