Exclusive – विनय दुबे ‘मुंबई’ से पहुंचा ‘भदोही’, संगठनों से हुई मिटिंग, उग्र ‘आंदोलन’ की आहट्.?

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में ‘राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा’ जिला कार्यालय छतमी पर सोमवार एक अलग झलक देखने को मिली, जहां कर्मभूमि मुंबई से ‘उत्तर भारतीय महापंचायत’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय दुबे जन्मभूमि भदोही पहुंचा है। इसे भदोही में किसी बड़े या उग्र आंदोलन की तैयारी स्वरूप आहट् के रूप में भी देखा जा रहा है।

जगजाहिर है कि मुंबई में ‘उत्तर भारतीय महापंचायत’ संगठन संचालक विनय दुबे ने सबसे पहले कोरोना लाॅकडाऊन के शुरूआती दौर में ही सत्ता-शासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था, जिसके तहत मांग थी प्रवासी श्रमिकों के लिए ट्रेन चालू करके या बस के माध्यम से उन्हें उनके गांव भेजा जाय। इस आंदोलन के दौरान ही अचानक मुंबई उपनगर के बांद्रा स्टेशन के पास हजारों की संख्या में भीड़ पहुंच गई थी, जिसके बाद भाजपाई सत्ता-शासन के समर्थक तथाकथित न्यूज चैनलों ने इसे विनय दूबे की अपील से जोड़कर खबरें चलाया। यहां तक कि देशद्रोही तक साबित करने का भरसक प्रयास किया था क्योंकि एनआरसी के खिलाफ आंदोलन से जुड़कर सोशल मीडिया पर भाजपा समर्थकों को विनय दुबे ने ‘अंडभक्त‘ की उपाधि देकर छीछालेदर मचा रखा था। फिर इसी बहाने इस क्रांतिकारी युवा संगठन संचालक विनय दुबे जेल में ठूसवा दिया गया, जहां कुछ दिनों बाद वह नीजी मुचलके पर छूट गया। फिलहाल संगठन पदाधिकारी समाजसेवी अरूण मिश्रा के साथ विनय दुबे ने भदोही के तहलकेबाज ‘राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा’ के पदाधिकारियों से मिटिंग करते देखा जा सकता है। ध्यान देने योग्य बात है कि इस ब्राम्हण संगठन का जिला अध्यक्ष अम्बरीष तिवारी है, जिसे विगत् दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ व ब्राम्हण समर्थन में छोटी-छोटी तख्ल टिप्पणी के कारण सत्ताधीशों ने 15-15 दिन जेल में ठूसवा रखा था। ऐसे में भाजपाई सत्ता-शासन नेताओं के राडार पर आने से यह दोनों संगठनधारी अध्यक्ष खामियाजा भुगत चुके हैं लेकिन दोनों हार मानने के बजाय निरंतर आवाज बुलंद करते रहते हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह मिटिंग किसी नये उग्र आंदोलन की आंतरिक तैैयारी भी हो सकती है।
ब्राम्हण हितार्थ मिटिंग भदोही में जोरदार विनय दुबे का स्वागत करने वाले उपरोक्त ब्राम्हण संगठन ने हालांकि इसे सिर्फ लगातार ब्राह्मणों के ऊपर हो रहे अत्याचार और हत्या के खिलाफ में चर्चा की मिटिंग बताया है। ब्राह्मणों को एकत्र होने की अपील करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है. उक्त प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि यह सिर्फ ब्राम्हण हितार्थ मिटिंग थी…अगर अब भी आंखे नही खुली तो आने वाले समय मे ब्राह्मण खुद अपने पतन का कारण होंगे। स्वागत में पंडित अम्बरीष तिवारी जिलाध्यक्ष, कमल तिवारी, अमित मिश्रा, धनंजय दीक्षित, अरविंद मिश्रा,अखिल तिवारी,प्रकाश शुक्ला,आदर्श तिवारी ,चंद्रेश तिवारी, सूरज दुबे सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading