उत्तर प्रदेश के पुर्वांचल में आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर व भदोही जैसे कई जिले जहां खून का स्वैब जांच करवाने में पिछड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं जौनपुर जिला शासन ने सक्रियता दिखाई है। इससे जौनपुर जिला के कुछ रहिवासियों में भले हड़कंप मची है लेकिन संक्रमण के प्रति जागरूकता को लेकर सराहना भी गांव से परदेश तक बुद्धिजीवियों द्वारा की जा रही है। फिलहाल 17मई तक के जांच की आई रिपोर्ट से कोरोना संक्रमितों की संख्या (सेंचुरी) सैकड़ा पार कर चुकी है।
गौरतलब है कि परदेसियों के गांव पहुंचते ही कोरोना संक्रमितों में बाढ़ सी आ गई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शनिवार को बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में 31 पॉजिटिव मिले हैं। ऐसे में अब पीड़ितों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। इनमें दो की मौत होने के साथ ही 16 स्वस्थ भी हो चुके हैं। संक्रमितों में अधिकांश मुंबई से आने वाले परदेशी ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखते हैं। मई माह में बेतहाशा बढ़ रहे संक्रमण से जनपदवासी भयभीत हैं। प्रभावित गांवों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित करके सैनिटाइज व घर-घर सर्वे करने के लिए टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है। जौनपुर में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों व विभिन्न वाहनों से हर दिन भारी संख्या में श्रमिक व प्रवासी पहुंच रहे हैं। जिनकी थर्मल स्क्रीनिग के दौरान संक्रमण का लक्षण मिलने पर ही नमूना लिया जा रहा है। तीन दिन में 91 पॉजिटिव मिले। शनिवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा 16 व 17 मई को आने वाले प्रवासियों की जांच में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट में 31 संक्रमित मिले हैं। सूची आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पीड़ितों को एंबुलेंस से सुरक्षा के बीच नगर के मीरपुर स्थित अस्थाई एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी गांवों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित करके सील करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल गांव-समाज में संक्रमण ना फैले इसलिए जौनपुर के शासनिक-प्रशासनिक अधिकारियों उठाये जा रहे ठोस कदम की सराहना की जा रही है। 370 विधानसभा (मड़ियाहूं) के एक मुंबईवासी समाजसेवी अरविंद उपाध्याय कहते हैं कि संक्रमितों की बढ़ती संख्या सिद्ध कर रही है कि डीएम दिनेश सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। यदि ठोस लक्षण के इंतजार में खून जांच समयानुसार अभी नहीं करवाये गये तो, भविष्य में भयावह स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोरोना संकट में जनपदीय सेवा में जुटे सभी कोरोना योद्धाओं का हम हृदयतल से चरणवंदन करते हैं।

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/05/14/not-only-screening-require-high-ratio-blood-checking/
