उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में सपा के पूर्व विधायक जाहिद बेग नीधि विहिन होते हुये भी हार नहीं माने। उन्होंने ने कोविड-19 कोरोना वायरस से रोकथाम और उपचार के लिए 35 हजार रुपया अपने ‘नीजी पेंशन’ से योगदान दिया है। इसके साथ ही भदोही जिलाधिकारी को रैन बसेरा हेतु ज्यादा टेंशन ना लेने का सुझाव देते हुये सपा सरकार में बने कार्पेट एक्सपो मार्ट को सदुपयोग करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक के तौर जाहिद बेग को प्रतिमाह शासन से 35 हजार रुपया पेंशन मिलता है। यह धनराशि उन्होंने शनिवार को जिला मुख्यालय जाकर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि यह धनराशि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए निर्गत किया गया हैं। आगामी महीनों में भी पेंशन की धनराशि समर्पित करने का प्रयास होगा। फिलहाल मास्क और सेनेटाइजर की कमी के कारण लोगों में अपने सुरक्षा को लेकर दिक्कत है। ऐसे में लोगों के अंदर डर बना हुआ है। श्री बेग ने डीएम के सामने एक सुझाव रखते हुए कहा कि पूर्व की समाजवादी सरकार में बने कार्पेट एक्सपो मार्ट के अंदर एक रैन बसेरा खोला जाय, जहां कालीन नगरी के मजदूरों सहित अन्य गरीबों के लिये ठहरने व भूखमरी से बचाने के लिये भोजन की व्यवस्था हो। अगर इसके लिए यदि इजाजत भी मिल जाएं तो वहां पर गरीब, निराश्रितों व बाहर से आकर यहां पर मजदुरी करने वालों को रखकर उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी सामाजिक लोगों की मदद से करने का प्रयास किया जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री का है निर्देश – पूर्व विधायक जाहिद बेग ने मीडिया को बताया कि ‘कोरोना वायरस’ की रोकथाम का प्रयास करना सभी का कर्तव्य है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने गरीबों, निराश्रितों व जरुरतमंदों की मदद के लिए सचेत किया है। कोई भी व्यक्ति लॉक डाउन में भुखमरी का शिकार न होने पाएं, इसका सपा के कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान रखने हेतु भी कहा है।



