Headlines

डीएम साहब..शासनिक ‘सीमांकन’ भूल, पीलर ‘खोद’ सरकारी शिक्षक, दे रहे SC-ST मुकदमें की धमकी.!

उत्तर प्रदेश का भदोही जनपद भी जमीन के विवाद को लेकर हमेशा चर्चा रहता है लेकिन ज्यादातर मामलों में शासन-प्रशासन के हस्तक्षेप से शांतिपूर्ण सुलह-समझौता भी पक्ष-विपक्ष कर लेता है। कुछ मामलों में संबंधित क्षेत्रिय अधिकारियों की लापरवाही से उक्त विवाद खूनी संघर्ष में भी तब्दील हो जाते हैं। फिलहाल इन दिनों जिले के ऊंज थानान्तर्गत सुधवै गांव का एक मामला सुर्खियों में है। जहां एक पक्ष ने पक्की पैमाइश के बाद निर्माण कार्य करते हुये पीलर खड़ा कर दिया तो, दूसरा पक्ष अपनी रसूखदारी के दम पर उसकी खुदाई करता नजर आया।

गौरतलब है कि काशी-प्रयाग मध्य के भदोही जनपद अंतर्गत सुधवै गांव निवासी कल्पना देवी पत्नी शिवनाथ मौर्य को 2002 में ग्राम सभा के आराजी 717 पट्टा आबंटित हुआ था। जिस पर कल्पना ने दो कमरा बनाया है और शेष जमीन पर अपना गाय व पशु बांधती थी लेकिन बारिश के दौरान उस जमीन पर पानी जमा हो जाने से अपने पशु को वहां से हटाकर अन्यत्र बांधने लगी। इसी दौरान छोटेलाल सरोज की गिद्ध नजर उक्त जमीन पर पड़ी और कल्पना को वहां गाय पशु बांधने से मना कर दिये। इसके बाद कल्पना ने राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की और पक्की पैमाइश कराई। 31 दिसम्बर 2019 को राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में सीमांकन करके कब्जा दिलाया गया। कब्जा के बाद कल्पना ने अपना निर्माण कार्य प्रारम्भ किया लेकिन विपक्षी छोटेलाल ने निर्माण कार्य को जबरन रोकवा दिया और कल्पना को गाली देते हुए फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगा। कल्पना के पति मिर्जापुर में काम करते और कल्पना ने धमकी से डरकर निर्माण कार्य रोककर प्रशासन की शरण में जाकर डीएम-एसपी के यहां लिखित शिकायत की है।

पीड़िता का आरोप – भदोही डीएम के यहां इस संदर्भ में शिकायत पत्र व्यवहार करने के बाद भी छोटेलाल सरोज का परिवार दबंगई पर आमदा है। ऐसा बताते हुये पीड़िता महिला ने चिन्हित जमीन पर बने पीलर को उखाड़ने का प्रत्यक्ष प्रमाण दिया। आगे पीड़िता कहती कि मेरे भतीजे ने ऊंज थाना में इसकी एफआईआर लिखवाना चाहा तो पुलिस ने इसे राजस्व से जुड़ा मामला बताकर एफआईआर दर्ज नहीं किया। छोटेलाल आए दिन फर्जी एससी-एसटी मुकदमें में फंसाने की धमकी देते हुये गाली-गलौज देते हैं। पता नही प्रशासन द्वारा इनकी दबंगई पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।

भदोही डीएम का आश्वासन – पीड़ित महिला कल्पना के मुताबिक उसके भतीजे ने भदोही डीएम को काल किया और शिकायती पत्र का संदर्भ दिया तो उन्होंने इसे संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्यवाही हेतु आश्वासन दिया है। साक्ष्य स्वरूप पीलर को खोदने का वीडियों भी भदोही डीएम को भेजकर अवगत कराया है।

सरकारी शिक्षक खोद रहे पीलर- पीड़ित महिला के मुताबिक छोटेलाल के यहां कई सरकारी शिक्षक हैं, जिनमें से एक सरकारी अध्यापक भी पीलर को खोद रहा है। विडियों में ऐसा स्पष्ट देखा जा सकता है। प्रशासन और राजस्व टीम की मौजूदगी में चिन्हित जमीन पर बने पीलर को खोदने का साहस छोटेलाल परिवार के सरकारी अध्यापक कर रहे हैं। इसके साथ ही एससी-एसटी के मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

क्या कहते हैं ऊंज थानाध्यक्ष – ऊंज थानाध्यक्ष राम दरस राम से ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क ने इस मामले पर प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना उनके सज्ञान में नहीं है और आगे बताया कि जमीन से जुड़े मामलों को राजस्व विभाग देखता है या तो थाना अथवा तहसील दिवस पर उपस्थित उच्च अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया जाता है।  ऐसी घटना अभी जानकारी में आई है तो उक्त स्थान का दौरा करके शांति व्यवस्था को कायम रखने हेतु उचित कार्यवाही की जायेगी।.                                                                                                                              भदोही – STORY COVERED –संतोष तिवारी..✍️

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading