अनुदेशक प्रशिक्षण के साथ बाटी चोखा का आनंदमय चटखारा आनंद ले रहे हैं, आत्मरक्षा कला की ट्रेनिंग के सातवें दिन बाटी-चोखा का संयुक्त प्रयास संगम आयोजन विशेष रूप से किया गया था।
गौरतलब है अनुदेशक संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में नवीन कुमार सिंह के मार्गदर्शन व राजेंद्र प्रसाद यादव दिनेश पाल एवं महिला अनुदेशक के अथक प्रयास से सफलतापूर्वक बाटी-चोखा का आयोजन किया गया। कुछ ही समय में डेढ़ सौ से अधिक अनुदेशकों के लिए बाटी-चोखा, दाल चावल, सलाद चटनी-अचार बनकर तैयार हुआ। फिर तो सभी अनुदेशकों ने बड़े चाव से बाटी-चोखा का आनंदमय चटखारा लिया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षण मनोज कुमार उपाध्याय, जिला स्काउट मास्टर समरजीत यादव, अखिलेश कुमार शुक्ला, जीतेंद्र तिवारी, मुकुल त्रिपाठी, जेपी त्रिपाठी, कपूरचंद यादव, महेंद्र कुमार यादव, अरुण यादव, संदीप, बृजेश तिवारी, आशुतोष शुक्ला, दिव्या गोस्वामी सहित अन्य की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़िये 👉बालिकाओं को अनुदेशक सीखायेगें आत्मरक्षा कला, अभी ले रहें हैं ट्रेनिंग.!


