भोजपुरी की एक्शन क्वीन रानी चटर्जी ( Rani Chatterjee ) के यूं तो आपने कई रूप देखें होंगे, लेकिन नए साल के मौके पर जल्द ही उनका एक अनोखा और रोमांचित एवं एक्शन से अवतार देखने को मिलेगा। हम बात कर रहे हैं उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लेडी सिंघम’ की। इसका फर्स्ट लुक पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। उसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा था। रानी के अनुसार अब पूरी फ़िल्म बनकर तैयार है, उनकी डबिंग भी पूरी हो चुकी हैं। रानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत खूबसूरत पुलिस ऑफिसर के लुक में फ़ोटो पोस्ट किया हैं। इस फ़िल्म को लेकर रानी चटर्जी बहुत ही उत्साहित हैं। कहा जाता हैं हिंदी फिल्म ‘मर्दानी 2’ में रानी मुखर्जी से भी धमाकेदार किरदार रानी चटर्जी ने निभाई है।
इस फिल्म में रानी लेडी पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में रानी के अलावा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर ( Shakti Kapoor ) भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्माता सरला एस सरोगी और राहुल शर्मा है। इस फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी है। गौरतलब है कि निर्माण विकास प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म लेडी सिंघम ( Lady Singham ) में शक्ति कपूर, रानी चटर्जी, गौरव झा, अंशुमान राजपूत, सागर पांडे, रमजान, दिनेश शर्मा, सोनिया त्रिवेदी, शरद राज सिंह, आरती निगम, कौशलेंद्र माहेश्वरी, रविंद्र नाथ गुप्ता, दिनेश यादव और शिव श्रीवास्तव भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म में गीत – संगीत एस कुमार ने दिया है।


