जश्न एँ माहौल – यहां १९८ गिरफ्त में आये, कुछ तो खाना भी नहीं खाये.!

देश और दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। मुंबई में हजारों लोग समुद्र तटों और मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर शाम नव वर्ष का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए। मध्य रात्रि तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली लेकिन यातायात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ तो नशे में धूत जश्न में खाना भी खाना भूल गये थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई की सड़कों पर चालीस हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए सौ स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। यातायात पुलिस उपायुक्त (उपनगर) संदित भजिभाकरे ने कहा कि 198 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक शराबखाने में 11 लोगों को अश्लील रूप से नाचने गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि नए वर्ष के स्वागत के लिए गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू, मालाड के समुंदर किनारे पर लोगों की भीड़ जुटी। इसके साथ ही लोगों ने नाचकर और गीत गाकर नए साल का स्वागत किया। नए साल के मद्देनजर महाराष्ट्र में अलग-अलग इमारतों को भव्य रूप से सजाया गया है।
    यहां दिन दहाड़े शुरू था अभियान….
ट्रांबे ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद आर सी मार्ग और बीएआरसी उड़ानपुल के नीचे दो पहिया व तीन पहिया वाहनों की जांच आभियान चलाकर कुल 64 चालकों को पकड़ा। ट्रैफिक पुलिस इस आभियान में 5 बेवड़े भी चपेत में आ गए। इस आभियान में ड्रंक एन्ड ड्राईव, हेल्मेट और लाईसेंस की वरियता से जांच की गई। ट्रांबे ट्रैफिक पुलिस की हद में एक साथ दोनों मुख्य मार्गो पर यह आभियान चलाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रांबे ट्रैफिक पुलिस के मुखिया संजीव घाडगे और एपीआई के एम गायकवाड के मार्गदर्शन में एएसआई कदम व थोरात की दो टीम बनाई। इस टीम में लोखंडे, घोड़के, गोगरे, तांबोली, कदम, जुवाटकर, भगवान, मुले, यादव, चक्के और विधाते आदि ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 बेवड़ो को पकड़ा। वहीं बीना हेल्मेट के 47, बीना लाईसेंस के 9 और 3 को ओवर लोडिंग में पकड़ा है। इस कार्रवाई की चर्चा जंगल की आग की तरह  चेंबूर इलाके में फैल गई है। वहीं कुछ लोगों ने राग अलापा कि पुलिस वाले खाह म खाह हम लोगों के 2020 के आगमन व 2019 की विदाई को खराब करने पर तुलेे हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading