उत्तर प्रदेश व बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को जहां ४ महीने पहले भी टिकट नहीं नसीब हो रहा है, वहीं भारतीय रेल मंत्रालय ने यात्री किराए में बढ़ोतरी करके जले पर नमक सा छिड़क दिया है। मंगलवार को भारतीय रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन ने यात्री किराए को दर्शाती एक टेबल प्रकाशित की।
नववर्ष की सौगात बतौर जनवरी 2020 से यह वृद्धि लागू हो चुकी है। टेबल के आधार पर किराए में प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि एसी क्लास में सफर करने वालों के लिए 4 पैसे प्रति किमी जबकि स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्री के लिए 2 पैसे प्रति किमी की वृद्धि की गई है। इस आधार पर यदि उत्तर प्रदेश या बिहार की ओर का टिकट निकालने जा रहे हैं तो १३००-२००० किलोमीटर के हिसाब से प्रति टिकट ४० से ८० रूपये अतिरिक्त यांनि यदि ६ लोगों पर परिवार है तो करीबन ५०० जेब में अतिरिक्त रखकर ही आरक्षण काऊंटर पर जायें।


